Bhopal Shikara Ride: भोपाल के अपर लेक में 4 दिसंबर से चलेंगे डल झील जैसे शिकारे, CM मोहन यादव बोट क्लब पर करेंगे लोकार्पण
Bhopal Shikara Upper Lake CM Mohan Yadav Inauguration: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पर्यटन को नई दिशा देने जा रही बड़ी पहल का आगाज होने वाला है। श्रीनगर की डल झील की तरह अब भोपाल के बड़े तालाब में भी खूबसूरत शिकारे चलेंगे। गुरुवार 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोट क्लब पर इन शिकारा सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इस नई सुविधा के बाद राजधानी आने वाले पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव मिलने वाला है।
भोपाल में डल झील जैसा अनुभव
अब कश्मीर जैसे शिकारे का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को श्रीनगर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भोपाल का बड़ा तालाब (अपर लेक) अब नए रूप में चमकने जा रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा डल झील की तर्ज पर तैयार किए गए लगभग 20 खूबसूरत शिकारे शहर में पहुंच चुके हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/03/bhopal-shikara-upper-lake-1-2025-12-03-17-23-37.jpeg)
4 दिसंबर को बोट क्लब पर होगा लोकार्पण
गुरुवार, 4 दिसंबर की सुबह बोट क्लब पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कर कमलों से शिकारा सेवा का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/03/bhopal-shikara-upper-lake-cm-mohan-yadav-2025-12-03-17-25-56.jpeg)
CM मोहन के नेतृत्व में पर्यटन को नया दौर
प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। शिकारे की यह सौगात भोपाल के पर्यटन विकास में बड़ा कदम माना जा रहा है। राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय और बाहरी पर्यटकों को नया रोमांचक अनुभव मिलेगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/03/bhopal-shikara-upper-lake-cm-mohan-yadav-2025-12-03-17-25-03.jpeg)
ये खबर भी पढ़ें… MP Health Department Review: एमपी के निजी अस्पतालों में मरीज पहुंचा रही 108 एम्बुलेंस, CM मोहन यादव ने कहा-गैर-जरूरी सीजर ऑपरेशन पर रोक लगाएं
ये खबर भी पढ़ें… Nayagaon Bridge Collapse Case: पुल हादसे में MPRDC की कार्रवाई में गड़बड़ी, गलत अधिकारी पर एक्शन, जिम्मेदार को सिर्फ नोटिस
ये खबर भी पढ़ें… Satna Rishwat Case: सतना में GST इंस्पेक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें… Ratlam: BJP नेता पर दहेज का आरोप, पूर्व बीजेपी विधायक और बेटे के खिलाफ थाने पहुंची बहू, परिवार ने किया इनकार
Bhopal news, Bhopal Shikara Ride, CM Mohan Yadav, Bhopal Shikara, Upper Lake Bhopal, Bhopal Tourism, MP news, Bhopal Boat Club, Bhopal Shikara Launch CM Mohan Yadav, Madhya Pradesh Tourism, Bhopal Shikara Launch CM Mohan Yadav