Bhopal Tehsil Ink Attack: बैरागढ़ तहसील कार्यालय में हंगामा: महिला ने नायब तहसीलदार पर फेंकी स्याही, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाइलाइट्स
- भोपाल के बैरागढ़ तहसील परिसर में भारी हंगामा
- महिला ने नायब तहसीलदार पर फेंकी स्याही
- पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, केस दर्ज
Bhopal Tehsil Ink Attack: भोपाल के बैरागढ़ तहसील परिसर में गुरुवार को भारी हंगामा देखने को मिला। यहां एक महिला ने नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर स्याही फेंक दी। घटना से पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। महिला की इस करतूत से सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
खबर अपडेट हो रही है….