Bhopal Tiranga Yatra Traffic Plan: आज शाम कई‌ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट,‌ शहर में इन सड़कों पर जाने से बचें

0


Bhopal Tiranga Yatra Traffic Plan: भोपाल शहर में आज गुरुवार 15 मई  शाम को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री समेत हजारों लोग शामिल होंगे। यह यात्रा रोशनपुरा चौराहे से शास्त्री प्रतिमा तक निकलेगी। इस दौरान आम लोग, वरिष्ठ नागरिक, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

इस बड़े आयोजन के कारण आज शाम 4 बजे से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि किसी को परेशानी हो।

bhopal tiranga yatra traffic plan police press note
bhopal tiranga yatra traffic plan police press note

 इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन (शाम 4 बजे से)

  • रंगमहल से रोशनपुरा चौराहा की ओर

  • बाणगंगा से रोशनपुरा की ओर

  • टीटी नगर क्रॉस से रोशनपुरा की ओर

  • कंट्रोल रूम से रोशनपुरा की ओर

परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते 

bhopal tiranga yatra traffic plan police press note bhopal tiranga yatra traffic plan police press note
bhopal tiranga yatra traffic plan police press note

जहांगीराबाद से रोशनपुरा जाने वाले वाहन:

पीपलच्यू तिराहा → खटलापुर मंदिर → पुराना मछलीघर → केम्पन प्रधान → बाणगंगा → रंगमहल चौराहा

न्यू मार्केट से जहांगीराबाद जाने वाले वाहन:

रंगमहल → पॉलिटेक्निक तिराहा → बाणगंगा → केम्पन प्रधान तिराहा → खटलापुर मंदिर → पीपलच्यू तिराहा

नए शहर की ओर जाने वाले वाहन:

कंट्रोल रूम → कोर्ट चौराहा → वल्लभ भवन मार्ग → 1250 कॉलोनी → लिंक रोड नंबर 01

 बसों से आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था

 भदभदा की ओर से आने वाले:

रंगमहल पर उतरें → पार्किंग: टीटी नगर दशहरा मैदान

 पुराने शहर से आने वाले:

बाणगंगा पर उतरें → पार्किंग: टीटी नगर दशहरा मैदान

 गोविंदपुरा की ओर से आने वाले:

मालवीय नगर तिराहा पर उतरें → पार्किंग: एमप्लॉईज मैदान एम्पलर रेस्ट हाउस

 कोलार की ओर से आने वाले:

रोशनपुरा या रंगमहल पर उतरें → पार्किंग: टीटी नगर दशहरा मैदान / स्टेडियम

 प्राइवेट गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था

चार पहिया वाहन:

एम्पलर रेस्ट हाउस परिसर और जैन मंदिर रोड (टीटी नगर स्टेडियम के पास)

दो पहिया वाहन:

कमला पार्क रेस्टोरेंट (रोशनपुरा), जीवी मॉल पार्किंग और टीटी नगर स्टेडियम पास

 ट्रैफिक पुलिस की अपील:

शहरवासी धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षा के लिहाज़ से निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट, सराफा बाजार में कितनी सस्‍ती हुई ज्‍वेलरी; देखें रेट

Leave A Reply

Your email address will not be published.