एमपी में CBN की बड़ी कार्रवाई: रतलाम टोल प्लाजा पर 2 करोड़ 46 लाख की हेरोइन जब्त, तस्कर गिरफ्तार


MP CBN Heroin Seizes: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रतलाम जिले के बिलपांक टोल प्लाजा पर दबिश देकर 352 ग्राम अवैध हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 46 लाख रुपए आंकी गई है। सीबीएन टीम ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक काले रंग की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया।

जांच के दौरान हेरोइन बरामद

खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने मंदसौर से इंदौर की ओर जा रहे संदिग्ध वाहन पर निगरानी रखी और उसका पीछा करते हुए रतलाम जिले के नीमच-मऊ हाईवे स्थित बिलपांक टोल प्लाजा पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली। सीबीएन टीम को वाहन और उसमें सवार व्यक्तियों की जांच के दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने की कार्रवाई की पुष्टि

आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  बुरहानपुर में सहकारी समिति में गबन: पूर्व प्रबंधक ने निकाल लिए किसानों के 85 लाख रुपए, ऑडिट में खुलासा, आरोपी फरार

Leave a Comment