भोपाल में शिक्षक भर्ती के लिए बड़ा प्रदर्शन: DPI कार्यालय के बाहर जुटे हजारों अभ्यर्थी, 25 हजार पद बढ़ाने की मांग, सरकार को दी यह चेतावनी
Bhopal Teacher Recruitment Protest: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के नारों से गूंज उठी है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) कार्यालय के बाहर रविवार को हजारों चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर डेरा डाल दिया। वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती प्रक्रिया में पद वृद्धि की मांग को लेकर ये अभ्यर्थी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो यह आंदोलन अब भूख हड़ताल में तब्दील हो जाएगा।
शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग
मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके चयनित अभ्यर्थियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। अपनी मांगों को लेकर रविवार को प्रदेश भर से आए अभ्यर्थी भोपाल के DPI कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि स्कूलों में हजारों पद खाली होने के बावजूद सरकार भर्ती की संख्या नहीं बढ़ा रही है, जिससे योग्य उम्मीदवार ओवरएज हो रहे हैं।
भारी पुलिस बल तैनात
मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। DPI कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि अभ्यर्थी कार्यालय के भीतर प्रवेश न कर सकें। दिन भर चले इस प्रदर्शन में अभ्यर्थियों ने अपनी व्यथा सुनाई और सरकार से न्याय की गुहार लगाई।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/bhopal-teacher-recruitment-protest-dpi-office-demand-to-increase-posts-1-2026-02-09-19-59-17.jpeg)
25 हजार पद बढ़ाने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मुख्य मांग वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदों की संख्या बढ़ाकर 25 हजार करने की है। अभ्यर्थियों का तर्क है कि पिछले कई वर्षों से नियमित भर्ती नहीं हुई है और वर्तमान में विज्ञापित पदों की संख्या ऊँट के मुँह में जीरे के समान है। दर्शनकारियों ने साफ लहजे में चेतावनी देते हुए नारा बुलंद किया— ‘मेहनत का दो सम्मान, पद वृद्धि का करो ऐलान; पद बढ़ोतरी नहीं तो वोट भी नहीं।’“
भूख हड़ताल की चेतावनी
अभ्यर्थियों ने शासन और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह प्रदर्शन केवल एक शुरुआत है। यदि अगले कुछ दिनों में पद वृद्धि और नियुक्ति को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।
Bhopal news, Bhopal Teacher Protest, DPI Office Bhopal, Varg 2 Varg 3 Post Increase, Teacher Recruitment MP, Shikshak Bharti Bhopal, Govt Job Protest