Naxali Surrender: आज दंतेवाड़ा में 8 लाख के इनामी नक्सली समेत 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया. इसमें 3 महिला भी शामिल है.
नक्सलियों ने किया सरेंडर
Naxali Surrender: छत्तीसगढ़ में लगातार ‘लाल आतंक’ पर कड़ा प्रहार हो रहा है. इस बीच नक्सली संगठन भी टूटने लगा है. बड़ी संख्या में लगातार नक्सली एक के बाद एक आत्मसमर्पण कर रहे हैं. साय सरकार की नई सरेंडर पॉलिसी और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भी अब नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं. इसी कड़ी में आज दंतेवाड़ा में 8 लाख के इनामी नक्सली समेत 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया. इसमें 3 महिला भी शामिल है.
नक्सली ‘चन्द्रना’ समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर
दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन 12 नक्सलियों में 9 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. इसमें 8 लाख का इनामी नक्सली चंद्रन्ना भी शामिल रहा. जिसने कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है.
खबर में अपडेट जारी है…