Bihar Crime News : नाबालिग लड़की से प्रेमी ने तीन साथियों के साथ किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार
Bihar Crime News : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पटना जंक्शन के पास स्थित एक होटल में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने तीन साथियों के साथ गैंगरेप किया। घटना 23 जून की है। जिसके बाद घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बीच दोस्ती सोशल मीडिया से हुई थी। जिसके बाद ब्वॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा दिया। एक महीने पहले भी उसने संबंध बनाया था। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसने शादी करने को कहा तो उसने जातिसूचक शब्द कहकर इनकार कर दिया। उसे गर्भनिरोधी दवा जबरन खिला दी और कहा-किसी से बोलोगी तो जान से मारे देंगे। इस वजह से वह डर गई थी।
घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं, आठवीं और 10वीं क्लास के छात्र हैं। इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इनके ग्रुप के एक लड़के का इंस्टाग्राम के जरिए पहले एक लड़की से संपर्क हुआ, फिर ये संपर्क दोस्ती में बदल गई। लड़की बाद में धीरे धीरे ग्रुप के सभी दोस्तों से जुड़ गई और इन सबके बीच नजदीकियां भी बढ़ती चली गई।
इस दौरान 23 जून को उसे गुलजारबाग स्टेशन के पास बुलाया और होटल में ले गया। वहां पहले से ब्वॉयफ्रेंड के तीन दोस्त थे। पीड़िता ने संबंध बनाने से इनकार किया तो उसे अश्लील वीडियो दिखाया और तीनों ने जबरन रेप किया। इस मामले में नाबालिग की मां ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसका ब्वॉयफ्रेंड अथमलगोला का रहने वाला है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए पीएमसीएच ले गई। उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
थानेदार राजन कुमार ने बताया कि आरोपियों पर रेप, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। चारों को रिमांड होम भेज दिया गया।