BIHAR STET 2025 NEW NOTICE: बिहार एसटीईटी आवेदन संबंधित नई सूचना जारी, जानिए कब से शुरु होंगे ऑनलाइन आवेदन

0


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा STET माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में नई सूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले बिहार शिक्षा विभाग और बिहार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने STET परीक्षा आयोजन को लेकर हरी झंडी दे दी थी अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा BIHAR STET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया  शुरु होने जा रही है तकनीकी कारणों से अभी तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु नहीं हो सकी थी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द ही  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 

आवेदन के लिए मिलेगा कम समय

BSEB STET 2025 आवेदन के लिए सिर्फ 10 दिनों का समय दिया जा रहा हैं ऐसे में उम्मीदवारों को जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा लंबे इंतजार के बाद STET FULL NOTIFICATION 2025 बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 

आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

जारी विज्ञापन के अनुसार एक पेपर के लिए आवेदन करने पर 960 रुपए और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 1440 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिन उम्मीदवारों को बिहार चौथे चरण शिक्षक भर्ती BPSC TRE 4 के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक अध्यापक बनना है उन्हें पहले बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET EXAM उत्तीर्ण करना होगा। निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। 

कब आयोजित होगी STET परीक्षा 

कक्षा 9 से 10 तक के लिए स्नातक और कक्षा 11 से 12 तक के लिए परास्नातक के साथ बीएड परीक्षा उत्तीर्ण की हो वे कल से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा 04 अक्टूबर से शुरु होगी।

STET आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां 

विज्ञापन के प्रकाशित होने की तिथि: 10 सितंबर 2025

आवेदन प्रारंभ होने की संभावित तिथि: 19 सितंबर 2025

आवेदन की अंतिम तारीख: 30 सितंबर 2025

परीक्षा तिथि: 4 से 25 अक्टूबर 2025 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एसटीईटी परीक्षा CBT मोड मे आयोजित की जाएगी और परीक्षा का परिणाम 01 नवंबर को घोषित किया जा सकता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.