CG News: आज से छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होने जा रहा है. वहीं सीएम विष्णु देव साय इसमें शामिल होने के लिए मैनपाट पहुंच चुके हैं. इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज रायपुर के दौरे पर रहेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम विष्णु देव साय
CG News: आज से छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होने जा रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे. वहीं सीएम विष्णु देव साय इसमें शामिल होने के लिए मैनपाट पहुंच चुके हैं. वहीं आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर के दौरे पर रहेंगे.
मैनपाट में BJP का प्रशिक्षण
सरगुजा जिले के मैनपाट में 7 जुलाई से 9 जुलाई तक विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. तीन दिनों तक चलने वाले BJP के विधायक और सांसदों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर तीन दिनों तक होने वाले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने निर्देश दिया है. जानें विधायकों और सांसदों के लिए क्या-क्या निर्देश जारी किए गए हैं.
ट्रेन से मैनपाट पहुंचे सीएम साय
बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई नेता दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस से मैनपाट पहुंचे है.
रायपुर में मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे सभा
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. इस बार उनका दौरा खास तौर पर ‘किसान-जवान-संविधान सभा’ के लिए रखा गया है. इस सभा में वे किसानों, जवानों और संविधान से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलेंगे और भाजपा (BJP) सरकार पर निशाना साधेंगे.