पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग: अमित शाह ने किया शुभारंभ, तीन दिन यहीं से चलेगी सरकार

0

 

पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। शाह ने मंत्रियों-विधायकों को गलत बयानबाजी से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि गलती हो जाती है। लेकिन दोबारा न हो, इससे बचे।शिविर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग में अमित शाह अपने संबोधन के बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए।

तीन दिन का प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण वर्ग तीन तक चलेगा। इसमें बीजेपी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ-साथ सभी मंत्री और विधायक भाग ले रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, यानी इन तीन दिनों में प्रदेश सरकार का संचालन पचमढ़ी से ही होगा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण

शिविर की शुरुआत से पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में सभी जनप्रतिनिधियों ने मां की स्मृति में पौधे लगाए। पौधरोपण स्थल को ‘अटल वाटिका’ नाम दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.