रांची जीपीओ फिलैटली ब्यूरो में डाक विभाग द्वारा जारी बुक “Bapu in Bihar” और “The Journey of Indian Postal Meter Markings” उपलब्ध
Ranchi: रांची जीपीओ के फिलैटली ब्यूरो में डाक विभाग द्वारा प्रकाशित दो नवीन पुस्तकें अब जनसाधारण के लिए उपलब्ध हैं। ये दोनों पुस्तकें भारतीय डाक इतिहास और महात्मा गांधी से जुड़ी यादों को संजोने वाली महत्वपूर्ण कृतियां हैं-
1. Bapu in Bihar:
अनिल कुमार, पोस्टमास्टर जनरल, पूर्वी क्षेत्र बिहार सर्कल द्वारा रचित यह पुस्तक महात्मा गांधी के बिहार प्रवास, उनके आंदोलनों, यात्राओं और उनके योगदान को समर्पित है। साथ ही इसमें गांधी जी पर आधारित सभी डाक टिकटों का संग्रह, विवरण और चित्र भी सम्मिलित हैं। डाक विभाग द्वारा संकलित यह पुस्तक न केवल इतिहास प्रेमियों बल्कि गांधी विचारधारा में रुचि रखने वालों के लिए भी एक अनमोल धरोहर है.
2. The Journey of Indian Postal Meter Markings:
यह पुस्तक डॉ. रणजीत सिंह गांधी द्वारा लिखित है, जो भारतीय डाक विभाग में प्रयोग होने वाले पुराने से पुराने मीटर मार्क्स एवं मुहरों (postmarks) की विस्तृत जानकारी प्रदान करती है. इस पुस्तक में कोलकाता समेत देश के विभिन्न भागों में प्रयुक्त डाक चिह्नों के विकास की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाया गया है. यह एक शोधपरक और संग्रहणीय कृति है, जो फिलैटली संग्रहकर्ताओं के लिए विशेष महत्व रखती है.
पुस्तकें कहां मिलेंगी
दोनों पुस्तकें रांची जीपीओ के फिलैटली ब्यूरो में उपलब्ध हैं. इच्छुक नागरिक वहां संपर्क करके पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं. यह एक सुनहरा अवसर है ऐतिहासिक और दस्तावेज़ी महत्व की इन पुस्तकों को अपने संग्रह में शामिल करने का.
सम्पर्क सूत्र
फिलैटली ब्यूरो,
GPO, रांची – 834001
मोबाइल: 9471172111
ईमेल: philately834001@gmail.com