BPSC 70th MAIN EXAM 2024 : बीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए 2500 कॉपियां चेक होना बाकी, आयोग ने दी जानकारी

0


BPSC 70th MAIN EXAM 2024 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की गई बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा (BPSC 70th Main Exam 2024) के लिए पेपर का आयोजन काफी पहले संपन्न हो गया था, लेकिन परिणाम की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। अभ्यर्थियों को फिलहाल बेसब्री के साथ परिणाम की घोषणा का इंतजार है, क्योंकि जब तक परिणाम की घोषणा नहीं होगी, तब तक अभ्यर्थी इसी चिंता में व्याप्त रहेंगे कि आखिर बिहार लोक सेवा आयोग ने अभी तक रिजल्ट की अपडेट क्यों नहीं जारी की है और कब तक आयोग परिणाम की घोषणा कर पाएगा। ऐसे में अगर आप भी परीक्षाबीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा (BPSC 70th Main Exam 2024) में सम्मिलित हुए थे और रिजल्ट को लेकर अपडेट जाना चाहते हैं, तो आइए देखते हैं क्या है आपके लिए पूरी खबर…

2500 कॉपियां चेक होने की रिजल्ट हो जाएगा जारी (The result will be declared after checking of 2500 copies) –

बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा (BPSC 70th Main Exam 2024) को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परिणाम को लेकर फिलहाल अभ्यर्थियों के लिए जो अपडेट जारी की जा रही है, वह काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। दरअसल इस खबर में बताया जा रहा है कि आयोग जल्द ही अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट की घोषणा कर देगा, लेकिन अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। परिणाम को लेकर वायरल खबर में बताया गया है कि अभी अभ्यर्थियों की 2500 कॉपियां चेक होना बाकी है। जैसे ही 2500 कॉपी चेक हो जाएंगी, वैसे ही अभ्यर्थियों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

क्या है परिणाम की अपडेट? (what is the result update) –

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की गई बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा (BPSC 70th Main EXAM 2024) के लिए परिणाम से जुड़ी जो अपडेट जारी की गई है, उससे अभ्यर्थी खुश हैं कि जल्द ही 2500 कॉपियां चेक हो जाएंगी और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक कॉपियों के चेक होने को लेकर कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है। ऐसे में परिणाम की घोषणा कब होगी और कितनी कॉपियां चेक होना बाकी है, इसकी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। इसलिए बिना किसी आधिकारिक जानकारी के अभ्यर्थी बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा (BPSC 70th Main EXAM 2024) को लेकर इस प्रकार की वायरल खबरों पर भरोसा ना करें। यह खबर भ्रामक है। 

इस तिथि को आयोजित हुई मुख्य परीक्षा (The main exam was held on this date) –

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जा रही बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th EXAM 2024) के लिए पेपर का आयोजन 13 दिसंबर को किया गया था। इस परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है। वहीं आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथियों का भी ऐलान कर दिया है। अप्रैल माह में पेपर का आयोजन हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा (BPSC 70th Main EXAM 2024) का पेपर 25 अप्रैल से शुरू हो गया था। वहीं यह परीक्षा 30 अप्रैल तक चली। परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा था कि परीक्षा 25, 26, 28, 29 व 30 अप्रैल को दो पालियों में होगी। वहीं इसमें करीब 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने थे। आयोग द्वारा 70वीं मेंस परीक्षा (BPSC 70th EXAM 2024) के लिए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार ही पेपर आयोजित किए गए हैं। 

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें – 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे और स्क्रीन के दाहिने ओर दिया गया है। दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.