Breaking News Live Update 12 February: दूरदर्शन की मशहूर एकंर सरला महेश्वरी का निधन, फैन्स बोले गोल्डन एरा का अंत, बांग्लादेश चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 32.88 फीसदी वोटिंग

0


Breaking News Live Update 12 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 12 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज…

  • Feb 12, 2026 14:09 IST

    पोलिंग सेंटर को बम से निशाना बनाए जाने के बाद रुका चुनाव

    रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर करीब 12:15 बजे (BDT) कॉकटेल ब्लास्ट के बाद भोला सदर के अलीनगर स्कूल और कॉलेज पोलिंग सेंटर पर वोटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई. पीठासीन अधिकारी मोहम्मद उमर फारुक ने कहा कि “गुंडों” का एक ग्रुप सेंटर में घुसा, बम फोड़े और अधिकारियों को परेशान किया, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

  • Feb 12, 2026 14:06 IST

    दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही हुई शुरू

    rahul gandhi martial art parliament

    लोकसभा में तीसरी बार दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सांसद बिल सदन पटल पर रख रहे हैं। संसद के बजट सत्र के पहले चरण का 13 फरवरी को आखिरी दिन है। इसके बाद सेशन ब्रेक होगा। वहीं, संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “क्या आज के लिए यही कोड वर्ड है? मुझे पहले से कोड वर्ड बता दो। कल यह ‘ऑथेंटिकेट’ था, और आज यह ‘प्रिविलेज मोशन’ है।”

  • Feb 12, 2026 13:44 IST

    दूरदर्शन की मशहूर एकंर सरला महेश्वरी का निधन, फैन्स बोले गोल्डन एरा का अंत

    Sarla Maheshwari Death

    Sarla Maheshwari Death: दूरदर्शन की पॉपुलर न्यूज रीडर सरला महेश्वरी का आज निधन हो गया। टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत इसे माना जा रहा है। ऑल इंडिया महिला कॉन्ग्रेस ने ट्वीट कर सरला को याद किया। जिसमें उन्होंने लिखा, सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। 

    सरला महेश्वरी के परिवार ने एक पोस्ट के जरिए अंतिम संस्कार की जानकारी दी है। जिसके अनुसार उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी गुरुवार यानी आज शाम 4 बजे निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा। 

  • Feb 12, 2026 12:44 IST

    बांग्लादेश में पोलिंग बूथ पर बड़ी तादाद में नजर आए हिंदू वोटर्स

    बांग्लादेश में पोलिंग बूथ के बाहर लगी मतदाताओं की लाइन. (Photo: Reuters)

    बांग्लादेश में पोलिंग बूथों पर वोटर्स का हुजूम देखने को मिल रहा है. भारी संख्या में आम अवाम सड़क पर निकली है. लोगों का कहना है कि वे पॉजिटिव माहौल महसूस कर रहे हैं. हर जगह सिक्योरिटी का पुख्ता इंतजाम है. लोग शांति से मतदान करने के लिए बाहर निकले हैं. इसी के साथ बांग्लादेश की हिंदू आबादी भी बड़ी संख्या में वोट देने निकली है. पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी नजर आई हैं. वहीं, जमात और बीएनपी ने एक दूसरे के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं. बता दें कि बांग्लादेश में गुरुवार, 12 फरवरी यानी आज ज़रूरी पार्लियामेंट्री चुनाव हो रहा है. करीब 18 महीने पहले स्टूडेंट्स की बगावत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरा दी थी. उस सरकार को अवामी लीग लीड कर रही थी और चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनी थी. देश में 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव 84-पॉइंट रिफॉर्म पैकेज पर रेफरेंडम के साथ-साथ हो रहे हैं. शेख हसीना की अवामी लीग को चुनावों से बैन कर दिया गया है और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सबसे आगे दिख रही है.

  • Feb 12, 2026 12:11 IST

    जमानत के लिए मुजरिम का आपराधिक रिकॉर्ड बताना होगा अनिवार्य: SC

    Supreme Court News: अपराधियों की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अ​हम निर्देश जारी किया है। जिसके अनुसार अब जमानत प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता के लिए आरोपी अपने खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों, लंबित केसों और आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी हलफनामे के साथ अदालत में देना होगा। कोर्ट ने कहा कि तथ्य छिपाने या अधूरी जानकारी देने पर न्याय प्रक्रिया को बाधित माना जाएगा। अधूरा रिकॉर्ड देने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

  • Feb 12, 2026 10:17 IST

    लैंबोर्गिनी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

    कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में पुलिस का एक्शन (Photo- Screengrab)

    कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. उसे आज सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह वही हाई‑प्रोफाइल मामला है जिसमें 8 फरवरी को करोड़ों की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी VIP रोड पर अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मार गई थी. पुलिस की शुरुआती जांच और CCTV फुटेज ने संकेत दिया था कि गाड़ी शिवम मिश्रा ही चला रहा था, हालांकि उसका पक्ष लगातार यह दावा करता रहा कि कार ड्राइवर चला रहा था. इस मामले में बुधवार को अदालत में मोहन नामक शख्स ने दावा किया था कि हादसे के वक्त कार वह चला रहा था, न कि कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने. हालांकि पुलिस ने अब शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

  • Feb 12, 2026 09:52 IST

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज प्रदर्शन करेंगे किसान संगठन

    kisan union hadtal

    Kisan Union Strike: भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और केंद्र के नए लेबर कोड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और 10 ट्रेड यूनियनों ने आज 12 फरवरी देशव्यापी भारत बंद बुलाया है। आम आदमी पार्टी ने भी इसे पूर्ण समर्थन दिया है। 

  • Feb 12, 2026 09:24 IST

    बांग्लादेश में वोटिंग शुरू, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार

    Bangladesh Voting: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यहां  BNP और जमात ए इस्लामी के बीच मुकाबला चल रहा है। यहां संसद की 300 सीट के लिए वोटिंग चल रही है। जहां मैदान में 2 हजार से ज्यादा चुनाव उम्मीदवार उतरे हें। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अवामी लीग चुनाव नहीं लड़ रही है। शेख हसीना के तख्तापलट के बाद ये पहला चुनाव है। शाम 4:30 बजे तक वोटिंग मतदान होना है। 

  • Feb 12, 2026 09:23 IST

    आज पूरे देश में ट्रेड यूनियन की हड़ताल

    Breaking News Live Update 12 February 2026 Trade Union

    Bharat Bandh 2026: श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आज यानी गुरुवार, 12 फरवरी को अखिल भारतीय आम हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर पूरे देश में पड़ेगा। जिसमें सरकारी-प्राइवेट बैंक, बीएसएनएल, बीमा और डाक समेत केंद्रीय ऑफिसों में हड़ताल का असर होगा। हालांकि, रेल परिवहन और स्कूल-कॉलेजों पर इसका कोई असर होगा।



Leave A Reply

Your email address will not be published.