Breaking News Live Update: लखनऊ में कफ सिरप तस्करी मामले में सिंडिकेट पर ED की कार्रवाई
Breaking News Live Update 12 December 2025: आंध्र प्रदेश के मरेडुमिल्ली इलाके में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां एक यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई तो वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पूरा हादसा हादसा तुलसीपाकालु गांव के पास का है। जहां शुक्रवार हादसा सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर हुआ। यहां की सड़कें संकरी और मोड़ों से भरी मानी जाती है। इस बस में कुल 35 यात्री थे, चालक और क्लीनर मिलाकर संख्या 37 थी।
-
Dec 12, 2025 10:58 IST
Shivraj Patil Death News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन
Shivraj Patil Death News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और घर पर ही उपचाराधीन थे। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं—वे लोकसभा स्पीकर, केंद्रीय गृह मंत्री, और केंद्र सरकार में कई अहम पदों पर कार्यरत रहे। शिवराज पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से सात बार चुनाव जीतकर एक मजबूत जनाधार स्थापित किया था।
![shivraj-patil-death-news]()
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/12/shivraj-patil-death-news-2025-12-12-09-05-51.jpg)