Breaking News Live Update: बर्फीले तूफान से न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी में हजारों उड़ानें रद्द, बिहार में भीषण रेल हादसा, ट्रेन की 17 बोगियां पटरी से उतरी, 3 डिब्बे नदी में गिरे, मचा हड़कंप
Breaking News Live Update 26 December 2025: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज की लेटेस्ट न्यूज…
-
Dec 28, 2025 10:03 IST
बिहार में ट्रेन की 17 बोगियां पटरी से उतरी, 3 डिब्बे नदी में गिरे
बिहार में भीषण रेल हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार जमुई में ट्रेन की 17 बोगियां पटरी से उतर गई। वहीं 3 डिब्बे नदी में गिर गए। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
-
Dec 28, 2025 08:46 IST
मुंबई में हिंदी बोलने पर मां ने की 6 साल की बेटी की हत्या
![mumbai daughter murder]()
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही 6 साल की बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि, वह मराठी के बजाय हिंदी भाषा का अधिक प्रयोग कर रही थी। यह दर्दनाक वाकया कलंबोली इलाके का है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला अपनी बेटी के हिंदी बोलने की आदत से काफी समय से नाराज चल रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर मां ने मासूम का गला घोंट दिया। शुरुआत में, पिता को लगा कि बच्ची को दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि होने के बाद सच सामने आया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पिछले कुछ समय से एक साइकेट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) के पास इलाज चल रहा था। कलंबोली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मां को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
-
Dec 28, 2025 08:38 IST
बर्फीले तूफान से न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी में इमरजेंसी, हजारों उड़ानें रद्द
![America emergency]()
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी राज्यों में आए भीषण बर्फीले तूफान ने सामान्य जनजीवन को पूरी तरह से ठप कर दिया है। भारी बर्फबारी और खराब दृश्यता के चलते न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में आपातकाल (Emergency) घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। बर्फीले तूफान का सबसे बड़ा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। अब तक 16,000 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित की जा चुकी हैं, जिससे हजारों यात्री फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने न्यूयॉर्क और आसपास के इलाकों में 4 से 8 इंच तक बर्फ गिरने की चेतावनी जारी की है। सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछने से यातायात खतरनाक हो गया है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक बहुत आवश्यक न हो, गैर-जरूरी यात्रा से बचें। यह तूफान खतरनाक है। हम सड़कों को साफ करने और बिजली आपूर्ति बहाल रखने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है। बर्फबारी के कारण स्कूल, कॉलेज और कई सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। बिजली की लाइनों पर बर्फ जमने से कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट का खतरा भी मंडरा रहा है। सड़कों पर फिसलन के कारण दर्जनों सड़क हादसों की भी खबरें आ रही हैं।
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/28/mumbai-daughter-murder-2025-12-28-08-46-40.jpg)
