Darbhanga के बिरौल में रात 2 बजे भैंस चोरी में खौफनाक अंजाम –ताबड़तोड़ चाकू से वार
[ad_बिरौल, दरभंगा, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शुक्रवार की देर रात भैंस चोरी की कोशिश नाकाम होने पर चोरों ने एक पशुपालक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
घटना कैसे घटी
पीड़ित पशुपालक बाबू नारायण झा उर्फ त्रिलोक झा रात करीब 2 बजे हल्ला सुनकर जाग गए। चोर उनकी भैंस और उसका बच्चा चुराकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। झा ने एक चोर मंगल यादव को पकड़ लिया। तभी उसके साथी विकास कुमार यादव और काली कांत चौधरी ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में झा के चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आईं।
इलाज और स्थिति
घायल पशुपालक को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया
पीड़ित की पत्नी रंजू देवी ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद आरोपी मंगल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।डीएमसीएच रेफर किया गया।