भोपाल में बिल्डर की मनमानी: फ्यूचर रेसीडेंसी कॉलोनी में संस्था के प्लॉट पर कब्जा करके अवैध निर्माण, लोगों से बुरा बर्ताव
हाइलाइट्स
-
फ्यूचर रेसीडेंसी कॉलोनी में अवैध निर्माण
-
बिल्डर ने संस्था के प्लॉट पर किया कब्जा
-
संस्था अध्यक्ष ने बिल्डर के खिलाफ कराई FIR
Bhopal Builder Illegal Construction: भोपाल के नीलबड़ में फ्यूचर रेसीडेंसी कॉलोनी में बिल्डर एलएन मालवीय पर एक संस्था के प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप है। संस्था अध्यक्ष ने परवलिया सड़क पुलिस थाने में बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। संस्था के प्लॉट पर बिल्डर अस्थायी शेड का निर्माण कर रहा है।
संस्था अध्यक्ष ने बिल्डर के खिलाफ कराई FIR
संस्था अध्यक्ष ने बिल्डर एलएन मालवीय के खिलाफ परवलिया सड़क पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है। उनका कहना है कि एलएन मालवीय द्वारा संस्था के प्लॉट स्वामी संजय कुमार माल्टीया के प्लॉट नंबर 25 पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। बिल्डर के कर्मचारियों द्वारा लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच
परवलिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि प्लॉट पर अवैध निर्माण 25 जून से किया जा रहा है।
बिल्डर के कर्मचारी प्लॉटधारकों के साथ करते हैं बुरा बर्ताव

बिल्डर एलएन मालवीय के अवैध निर्माण का जब दूसरे प्लॉटधारकों ने विरोध किया तो उनके कर्मचारियों ने प्लॉटधारकों के साथ बुरा व्यवहार किया। लोगों का कहना है कि बिल्डर के कर्मचारी उन्हें उनके ही प्लॉट पर आने नहीं देते हैं।
बिल्डर के मैनेजर ने बताया, प्लॉटधारक के चेक बाउंस
बिल्डर एलएन मालवीय के मैनेजर ने दस्तावेज पेश किए जिसमें बताया गया कि प्लॉट नंबर 24 के खरीदार हृदेश नारायण के दिए गए भारतीय स्टेट बैंक के 50-50 हजार रुपये के 2 चेक बाउंस हुए। उनके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं था। रजिस्ट्री निरस्त कराने का मामला कोर्ट में लंबित है।