12 अगस्त तक राहु के नक्षत्र में रहेंगे गुरु, इन तीन राशि वालों को होगा फायदा
Guru In Ardra Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी छाया ग्रह राहु माने जाते हैं। बहुत जल्दी देवगुरु बृहस्पति का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार 12 अगस्त तक गुरु का राहु की आर्द्रा नक्षत्र में संचरण होता। देवगुरु बृहस्पति का इस नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
मेष राशि
राहु के नक्षत्र में गुरु संरक्षण करके लाभ ही लाभ दिलाएंगे। घर में हो रहे झगड़ों पर विराम लगेगा जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी मां की सेहत बेहतर होगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।
तुला राशि
समाज में जातकों की पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। रुके काम पूरे होंगे और नए अवसर हाथ लग पाएंगे। वेतन वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृषभ राशि
गुरु की सुबह दृष्टि से सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। जातकों के लिए सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dailynews7 इसकी पुष्टि नहीं करता है।)