केंद्रीय बजट से CG में बढ़ेगी हवाई रेल सेवा: केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्निर्माण, NH कॉरिडोर से सुधरेगी कनेक्टिविटी

0


Raipur Manohar Lal Khattar: केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों से छत्तीसगढ़ में हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। खट्टर रविवार, 8 फरवरी को रायपुर पहुंचे और केंद्रीय बजट को लेकर मीडिया से बातचीत की। 

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा, आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। अब जर्मनी को पीछे छोड़ने की ओर आगे बढ़ रहा है। दुनिया के 4-5 प्रमुख देशों में भारत का नाम मजबूती से लिया जा रहा है, जो मजबूत आर्थिक नीतियों का परिणाम है।

केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय बजट पर रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए।

रायपुर एयरपोर्ट कृषि उड़ान योजना में शामिल

खट्टर ने बताया छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उड़ान (UDAN) योजना के तहत जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर से हवाई सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल को कृषि उड़ान योजना में शामिल किया गया है, जिससे कृषि उत्पादों का तेजी से ट्रांसपोर्टेशन हो सकेगा।

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर

केंद्रीय ऊर्जा ने कहा, बजट में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर काफी जोर दिया गया है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है। इसका सीधा लाभ औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन के रूप में मिलेगा।

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, 8 फरवरी को भी बारिश नहीं

छत्तीसगढ़ में 571 किमी NH कॉरिडोर को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री ने बताया, 2014 के बाद से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। अब तक 3,400 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत राज्य में 571 किलोमीटर से अधिक नेशनल हाईवे कॉरिडोर को हरी झंडी दी गई है, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा, रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण, वेयरहाउसिंग के विस्तार और डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना पर भी बहुत काम किया जाएगा। कैपिटल ग्रुप्स बढ़ाने और हाईटेक मशीनरी निर्माण के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे छत्तीसगढ़ विकास की नई राह पर और आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: रायपुर में मंत्री सुनेंगे समस्याएं: बीजेपी कार्यकर्ताओं और आमजन की परेशानियों का होगा निराकरण, 9 फरवरी से शुरुआत

Leave A Reply

Your email address will not be published.