CG Cold Wave Update: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, 1-3 डिग्री सेल्सियस की और हो सकती है गिरावट, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

0


CG Cold Wave Update: छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग (CG weather update) ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखी जा सकती है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Sukma Robbery: सुकमा में 13 लाख की ज्वेलरी लूट, 2 नकाबपोश बंदूकधारी दुकान में घुसे, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर सोना-चांदी लूट ले गए, गिरफ्तार

अंबिकापुर में पारा गिरकर 6.9°C

अंबिकापुर ने इस सीजन का सबसे ठंडा रिकॉर्ड बनाया है। यहां न्यूनतम तापमान 6.9°C दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है। रात में घना कोहरा और ठंडी हवा लोगों को कंपा रही है। जशपुर और पेंड्रा में भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

रायपुर में भी पारा लुढ़का

राजधानी रायपुर में भी तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान 13.3°C रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। रायपुर के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान बताता है कि 05 दिसंबर को शहर में धुंध (fog) छाई रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C के आसपास रहने की संभावना है।

दुर्ग सबसे गर्म

MAXIMUM TEMP

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.2°C दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप और शुष्क मौसम के कारण लोगों को राहत मिलती है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कहीं भी वर्षा (rainfall) दर्ज नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: Raipur Airport Chaos: रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हंगामा, शादी बैंड ग्रुप फंसा, बीमार बेटे तक नहीं पहुंच पाई मां

रायगढ़ में ठंड का असर बढ़ा

रायगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड का असर और बढ़ गया है। यहां न्यूनतम तापमान 12.4°C और अधिकतम तापमान 26.7°C रिकॉर्ड किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.