CG Transfers: अंबिकापुर में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर अजित बसंत ने 16 राजस्व निरीक्षकों का किया तबादला


CG Transfers: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर अजित बसंत ने राजस्व विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विभिन्न तहसीलों में नई पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार विश्वनाथ तिवारी को राजस्व निरीक्षक मंडल अंबिकापुर-3 से लखनपुर भेजा गया है। रामकुमार राम को अंबिकापुर-4 से रघुनाथपुर (धौरपुर) तथा संजय सिंह को अंबिकापुर-5 से उदयपुर स्थानांतरित किया गया है। धर्मेन्द्र कुमार सिंह को अंबिकापुर-6 से बतौली पदस्थ किया गया है।

सबल साय एक्का को धौरपुर से अंबिकापुर-3, विकास कुमार सोनपाकर को उदयपुर से अंबिकापुर-4 तथा राज बहादुर सिंह को खम्हरिया (उदयपुर) से राजस्व निरीक्षक नजूल पद पर भेजा गया है। संजय कुमार सिंह को लखनपुर से अंबिकापुर-5 पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें : इंदौर में बड़ा हादसा: सीवर टैंक में जहरीली गैस से 2 निगम कर्मियों की मौत, सफाई के लिए चैंबर में उतरे थे, एक साथी रेस्क्यू

नजूल एवं अन्य मंडलों में भी बदलाव

धर्मेन्द्र कुमार सिंह को सलका (लखनपुर) से अंबिकापुर-6, छय कुमार पैंकरा को पेटला सीतापुर से राजस्व निरीक्षक नजूल तथा शिवपूजन तिवारी को बतौली से राजस्व निरीक्षक नजूल पद पर स्थानांतरित किया गया है। 

रामदेव यादव को राजस्व निरीक्षक नजूल से लुंड्रा, सरयू राम पैंकरा को नजूल से खम्हरिया (उदयपुर), आशीष गुहा को नजूल से धौरपुर तथा विजय कुमार श्रीवास्तव को नजूल से सलका (लखनपुर) भेजा गया है इसके अलावा सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, जो राजस्व निरीक्षक डायवर्सन के पद पर पदस्थ थे, उन्हें पेटला सीतापुर में पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें : फर्जी इलाज का काला सच: इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, महिला की मौत से बवाल, क्लिनिक से गांजा बरामद

प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने का उद्देश्य

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह तबादले राजस्व कार्यों में गति लाने, क्षेत्रीय समन्वय मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। इस फेरबदल से राजस्व प्रबंधन, भू-अभिलेख कार्यों और नागरिक सेवाओं के क्रियान्वयन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं अधिकारियों को नए स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को शासन व्यवस्था को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में ‘गंदा खेल’: पुलिस ने मारा छापा, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, संचालक समेत 5 गिरफ्तार

आदेश की कॉपी 

यह भी पढ़ें: NMMS Scholarship Exam: एनएमएमएसई परीक्षा 2 मई को, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी ₹1000 मासिक छात्रवृत्ति

Leave a Comment