CG Weather Update: प्रदेश भर में तापमान की बढ़ोतरी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा पारा

0


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और आज 19 फरवरी को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग रायपुर केंद्र के अनुसार राज्य में किसी भी तरह की महत्वपूर्ण मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके कारण बारिश की संभावना नहीं है और मौसम स्थिर बना रहेगा। 

यह भी पढ़ें: CG Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, 16 मार्च को मतदान, 20 मार्च तक पूरी होगी प्रक्रिया

तापमान में हल्की बढ़त के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में भी अगले 5 से 7 दिनों तक विशेष परिवर्तन नहीं होगा। 

प्रदेश का तापमान हाल

बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 33.0°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.0°C रहा। 

प्रमुख क्षेत्रों के तापमान

बिलासपुर: 31.4°C

जगदलपुर: 32.3°C

दुर्ग: 32.2°C

पेंड्रा रोड: 29.5°C

अंबिकापुर: 28°C 

प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। 

CG Weather Update

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के IPS ध्रुव गुप्ता का कद बढ़ा: केंद्र में IG रैंक पर इम्पैनल, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, 13 अधिकारियों की सूची में शामिल

रायपुर में धुंध की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर में हल्की धुंध (हैज़) रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 33°C और न्यूनतम 17°C रहने का अनुमान है। 

अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 22 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा वहीं 23 फरवरी एक-दो स्थानों पर हल्की गतिविधि संभव साथ ही 24 फरवरी फिर से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया गया है,  किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

क्या रहेगा मौसम का असर

सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा, जबकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण काल का मौसम है जिसमें दिन और रात के तापमान में अंतर बना रहता है।

सावधानी और सलाह

सुबह के समय धुंध और हल्की ठंड के कारण बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम शुष्क होने के कारण पानी का सेवन बढ़ाने और दिन में तेज धूप से बचाव करने की सलाह दी जा रही है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम स्थिर है और अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के अंतिम सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: संघ प्रमुख भागवत से सीएम योगी की मुलाकात: यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, बंद कमरे में 35 मिनट की चर्चा, 2027 चुनाव को लेकर अटकलें तेज

CG Weather Update 3

CG Weather Update 1

CG Weather Update 2

यह भी पढ़ें:  यौन अपराध मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पलटा इलहबाद हाई कोर्ट का फैसला, जजों के लिए नई गाइडलाइन बनेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.