CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर में अगले 3 दिन आसमान रहेगा साफ, 23–24 फरवरी को इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

0


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग (CG IMD) के अनुसार राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिनों तक यानी 22 फरवरी तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है और इस दौरान किसी भी प्रकार की वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 फरवरी को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा (ISOL) हो सकती है। हालांकि इस दौरान भी किसी प्रकार की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 25 फरवरी को एक बार फिर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिन साफ रहेगा मौसम 

रायपुर शहर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24, 48 और 72 घंटों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

हो सकता है हल्की गर्मी का अहसास 

CG IMD 20 feb 2

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी सप्ताह में किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है। साफ मौसम के कारण दिन में हल्की गर्मी का असर बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर बना हुआ है और केवल 23 एवं 24 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: एमपी में बदला मौसम: इंदौर, धार, गुना में हल्की बारिश, भोपाल के पारे में भारी गिरावट, खजुराहो सबसे ठंडा और खरगोन में तपिश बरकरार

Leave A Reply

Your email address will not be published.