CGPSC Civil Judge Result 2024: CGPSC सिविल जज भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, अंजुम आरा बनीं टॉपर
CGPSC Civil Judge Result 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए फाइनल चयन सूची जारी की गई है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
उनके बाद शिवांगी तिवारी दूसरे, आयुष चौरसिया तीसरे, अगन कुमार दहाके चौथे और एकांश अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहे। आयोग ने 57 चयनित अभ्यर्थियों की सूची के साथ ही 57 उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट भी जारी की है।
परीक्षा और परिणाम की समयरेखा
सिविल जज पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 22 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था, जिसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई।
यह भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामला: नाबालिगों से शोषण के आरोपों पर शंकराचार्य का पलटवार, बोले- फर्जी मुकदमा है, सच खुद सामने आएगा
183 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार
नियमों के अनुसार, रिक्त पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। 57 पदों के लिए 171 अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था, लेकिन आयोग ने कुल 183 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया।
10 से 20 फरवरी तक चला इंटरव्यू
साक्षात्कार प्रक्रिया 10 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। आयोग के अनुसार इंटरव्यू के लिए बुलाए गए सभी 183 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा।
चयन का आधार
अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की गई है। आयोग ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमसम्मत बताते हुए सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं।
यह भी पढ़ें: Bansal Pankh Marathon 2026: सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन में 22 फरवरी को दौड़ेंगे हजारों रनर्स, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख बढ़ाएंगीं जोश
यह भी पढ़ें: गंजबासौदा के सुहाग लॉज में पुलिस का छापा: संदिग्ध हालत में मिले 10 लड़कियां और 8 लड़के, कमरों में चल रहा था गलत काम, आपत्तिजनक सामान जब्त
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/cgpsc-civil-judge-result-2024-2026-02-21-20-28-50.png)
यह भी पढ़ें: इंदौर में डॉक्टरी लापरवाही पर अदालत सख्त: 2 डॉक्टरों पर चलेगा गैरइरादतन हत्या का केस, एनेस्थेसिया ओवरडोज ने ली थी 17 साल के लड़के की जान