Chattisgarh CG Share Market Fraud: निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा, 8.45 करोड़ की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

0


Chattisgarh CG Share Market Fraud: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में श्रेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कारवाई को अंजाम दिया। बता दें, आरोपी ने लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच दे कर 8.45 करोड़ की ठगी की थी। 

जिसके बाद पुलिस ने मामले में कारवाई कर आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया, वहीं बता दें, आरोपी ने ठगी के पैसों को अपने ऐशों आराम के लिए इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल शक्ति जिले के ग्राम अखराभांठा के रहने वाले भधार प्रशाद देवांगन ने 30 जनवरी 2026 को अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था की साल 2021 में उनकी पहचान कोलकाता के रहने वाले विश्वजीत देबनाथ से हुई थी। 

जिसने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करवाने और हर महीने 5 पर्सेन्ट का ब्याज दिलाने का लालच दिया था। साथ ही ज्यादा लोगों को निवेश कराने पर अतिररिक्त फायदे का झांसा दे कर  कई लोगों के नगद,  आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के जरिए से कुल 8 करोड़ 45 लाख रुपये निवेश कर दिए।

सहूवाती कुछ महीनों तक कुछ लोगों को 1 से 8 माह तक ब्याज दिया गया, इसके बाद आरोपी बहाने बनाकर भुगतान टालता रहा और कंपनी घाटे में होने का झूठा दावा करता रहा। 

पश्चिम बंगाल में मिला आरोपी 

जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान और तकनीकी सकक्षों के हिसाब से आरोपी की तलाश शुरू की, जिसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी विश्वजीत देबनाथ को ईटला पोडा पारा, पोस्ट कालीघाट, थाना कोतवाली कृष्णानगर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने ठगी के पैसों से कार और सोना खरीदने साथ ही घर की रंगाई-पुताई कराने तथा संपत्ति से जुड़े दस्तावेज रखने की जानकारी दी।

क्या क्या मिला आरोपी के पास 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जब्त किए गए सामन की सूची 

  • एक क्रेटा कार
  • 12 अलग-अलग बैंकों के चेकबुक
  •  9 डेबिट कार्ड
  • 8 क्रेडिट कार्ड
  • पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
  • 3 महंगे मोबाइल फोन
  • ₹30,000 नकद

पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच जारी

बता दें की आरोपी के खिलाफ सहारा 420 और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर नियायिक रिमांड पर भेज दिया गया है । साथ ही इस मामले में आरोपी के बाकी साथियों और मदद करने वालों के साथ साथ पैसे के लेन देन की जांच कर रही है।  

Leave A Reply

Your email address will not be published.