Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले सप्ताह तेज बारिश की संभावना, 33 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
Chhattisgarh (CG) Weather Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटे में बदला मौसम, तापमान में गिरावट
बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। माना में अधिकतम तापमान 34.1°C और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे अगले दिनों में बारिश तेज होने के संकेत हैं।
रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में बारिश की बौछारें
राजधानी रायपुर में आज (Chhattisgarh Weather Update) आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिलासपुर और रायगढ़ में भी सोमवार को बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले छह दिनों में राज्य में 22.69 मिमी औसत बारिश हुई है।
33 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा
मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों तक मानसून की रफ्तार धीमी रह सकती है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर तेज़ बारिश होने के आसार हैं।
सरगुजा में बाढ़ से हादसा, चार लोग बहे
तेज बारिश (Chhattisgarh Weather Update) के चलते सरगुजा में मैनी नदी में आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए। दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है। यह घटना ढोड़ागांव क्षेत्र की है, जहां सभी पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गए थे।
ये भी पढ़ें: CG RERA का बड़ा फैसला: फ्लैट का आधिपत्य न देने पर रजत बिल्डर्स को लौटाने होंगे 57.97 लाख रुपये, खरीदार को मिला न्याय
16 दिन पहले आया मानसून, 64 साल का रिकॉर्ड टूटा
इस वर्ष छत्तीसगढ़ में मानसून सामान्य समय से 16 दिन पहले ही पहुंच गया था, जो राज्य के 64 साल के मौसम इतिहास में पहली बार हुआ। इससे पहले सबसे जल्दी मानसून वर्ष 1971 में 1 जून को पहुंचा था। 19 जून तक पूरे प्रदेश को मानसून कवर कर चुका है।
अगले एक सप्ताह छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने और अंधड़ की संभावनाएं बनी हुई हैं। नागरिकों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Red Carpet Fashion Show: दुर्ग में छत्तीसगढ़ का पहला रेड कार्पेट फैशन शो, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बढ़ाई शोभा
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।