Chhattisgarh Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में आज छाए रहेंगे बादल, जमकर होगी बारिश, जानें आपके इलाके का हाल

0


Chhattisgarh (CG) Weather Update Today 17 June: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 21 दिन के लंबे अंतराल के बाद बस्तर से आगे बढ़ते हुए अब यह दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इससे जहां किसानों में उत्साह है, वहीं आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।

रायपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश

सोमवार की शाम से ही राजधानी रायपुर में मौसम (Chhattisgarh Weather Update) ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते दिनभर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। राजधानी में तापमान 26°C से 34°C के बीच रह सकता है।

कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर और दुर्ग जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं, वज्रपात और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में दुर्ग में जहां अधिकतम तापमान 36.2°C रहा, वहीं राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो मानसूनी प्रभाव को दर्शाता है।

मानसून की प्रगति तेज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून (Chhattisgarh Weather Update) अब छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, विदर्भ, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में भी सक्रिय हो चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा अब दुर्ग, अमरावती, बड़ोदरा और बालूरघाट तक पहुंच गई है। विभाग ने मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों को पूरी तरह अनुकूल बताया है।

ये भी पढ़ें:  CG Dhaan Kharidi: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत भरी खबर, इस साल रिकॉर्ड तोड़ेगी धान खरीदी! बढ़ेगा किसान और रकबा

गर्मी से मिली राहत

बीते दिनों की झुलसाने वाली गर्मी से प्रदेशवासियों को अब बड़ी राहत मिली है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और अन्य जिलों में बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई है। रविवार को अचानक हुई वर्षा ने भी मौसम को ठंडा कर दिया, जिससे लोगों ने चैन की सांस ली।

ये भी पढ़ें:  CG Monsoon Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।



Leave A Reply

Your email address will not be published.