बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेश कुमार रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक 2023 से सम्मानित


वाराणसी। रेल मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक भव्य समारोह में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेश कुमार को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक 2023 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आधार वर्ष 2023 में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

vns

समारोह की अध्यक्षता रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यावसायिक विकास) हितेंद्र मल्होत्रा ने की। इस अवसर पर कमलापति त्रिपाठी राजभाषा स्वर्ण पदक एवं रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक पुरस्कार वितरण किया गया। डा. देवेश कुमार को यह सम्मान भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रचार-प्रसार में उनकी सराहनीय भूमिका, अधिकांश कार्य हिंदी में संपादित करने, अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में सरकारी कामकाज के लिए प्रोत्साहित करने तथा भारतीय संविधान में निर्धारित राजभाषा कार्यान्वयन के दायित्वों के निर्वाह के लिए प्रदान किया गया।

vns

हितेंद्र मल्होत्रा ने डा. देवेश कुमार को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से समस्त बरेका परिवार गौरवान्वित और अभिभूत है। 








Leave a Comment