Chocolate Brownie Recipe: गेहूं के आटे से बनाएं चॉकलेट ब्राउनी, मैदे वाले केक-पेस्ट्री भूल जाएंगे बच्चे
Chocolate Brownie Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक केक लगभग सभी को पंसद होता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले केक और पेस्ट्री मैदे से बने होते हैं, जिन्हें अगर आप ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.
इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक रेसिपी जो टेस्टी भी है और हेल्दी भी है. इस रेसिपी का नाम है चॉकलेट ब्राउनी, जिसे अगर आप घर में बनाएंगे तो बच्चे बाजार में मिलने वाले केक और पेस्ट्री भूल जाएंगे.
सामग्री
गेहूं का आटा: 20 से 30 ग्राम (लगभग 2 बड़े चम्मच)
कोको पाउडर: 2 बड़े चम्मच
चीनी : स्वादानुसार
बेकिंग पाउडर: ½ छोटा चम्मच
दही: 1 कप
दूध: आवश्यकतानुसार (गाढ़ा ब्राउनी घोल बनाने के लिए)
चॉकलेट चिप्स: फिलिंग के लिए
डार्क चॉकलेट: 20 से 30 ग्राम
मक्खन: 1 से 2 छोटे चम्मच
चॉकलेट ब्राउनी की विधि
1. एक कटोरे में, सभी सूखी सामग्री को मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें.
2. धीरे-धीरे दही और दूध डालें और तब तक हिलाते रहें जब तक आपको एक गाढ़ा, चिकना घोल न मिल जाए.
3. घोल को बेकिंग डिश में डालें और बीच में चॉकलेट चिप्स रखें.
4. ब्राउनी को जमने तक बेक करें.
5. ब्राउनी के ऊपर पिघली हुई चॉकलेट सॉस डालें और आनंद लें.
यह भी पढ़ें:Indrahar Recipe: देसी स्टाइल में बनाएं, बघेलखंड की फेमस इंद्रहार की सब्जी