Civil Defense Unit In UP: उत्तर प्रदेश के 49 जिलों में बनेगी सिविल डिफेंस यूनिट, राज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन
हाइलाइट्स
-
यूपी के 49 जिलों में बनेगी सिविल डिफेंस यूनिट
-
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जारी किया नोटिफिकेशन
-
अब यूपी के सभी जिलों में होगी सिविल डिफेंस यूनिट
रिपोर्ट – आलोक राय
Civil Defense Unit In UP: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अब सिविल डिफेंस यूनिट होगी। यूपी के 24 जिलों में सिविल डिफेंस पहले से थी। अब प्रदेश के बाकी 50 जिलों में सिविल डिफेंस यूनिट स्थापित करने का नोटिफिकेशन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जारी किया है।
50 जिलों में सिविल डिफेंस यूनिट बनाने का नोटिफिकेशन
![civil Defense Unit built in all districts of UP notification release Governor Anandiben Patel]()
24 जिलों में पहले से थी, अब बाकी 49 जिलों में बनेगी
1962 में उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में सिविल डिफेंस यूनिट बनाई गई थी। 2015 में 9 जिलों में इस यूनिट का विस्तार किया गया। अब बाकी के 49 जिलों में सिविल डिफेंस यूनिट की स्थापना होगी।
क्यों पड़ती है सिविल डिफेंस यूनिट की जरूरत
सिविल डिफेंस यूनिट आपात स्थिति में काम आती है। ये यूनिट आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। सिविल डिफेंस यूनिट की स्थापना के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आपात सेवाएं मजबूत करेगी सिविल डिफेंस यूनिट
यूपी सरकार के सिविल डिफेंस यूनिट बनाने के फैसले से न केवल जनपदों में आपात सेवाएं मजबूत होंगी। बल्कि आम लोगों में सुरक्षा और सजगता की भावना भी बढ़ेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिविल डिफेंस यूनिट बनने से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में संकट के समय प्रभावी राहत पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
यूपी में तबादला एक्सप्रेस: IPS संजीव त्यागी और शिवहरि मीणा का 24 दिन में 2 बार ट्रांसफर, दिनेश कुमार 14 बार इधर से उधर

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। इस बार 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें दो अधिकारियों का तो 18 और 24 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला किया गया है। वहीं, कुछ को बेहतरीन कार्य के इनाम स्वरूप महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
