CM Mohan Yadav actio: राजधानी भोपाल में बढ़ते अपराध और रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में देरी से कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार, 25 नवंबर की देर शाम बड़ा एक्शन लिया।
रात 8:15 बजे सीएम खुद पुलिस मुख्यालय पहुंचे और शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में लापरवाही पाए जाने पर रायसेन SP पंकज पांडे को हटाने और मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए।
रायसेन एसपी पंकज पांडे PHQ अटैच
बैठक के बाद सीएम ने लापरवाही पाए जाने पर रायसेन SP पंकज पांडे को तत्काल प्रभाव से हटाने और मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार को पद से हटाने के निर्देश दिए।
रेप केस में आरोपी की गिरफ्तारी से नाराजगी
सीएम ने रायसेन मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही मंडीदीप में हुए चक्काजाम के दौरान पुलिस की कमजोर कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई।
बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर भोपाल से शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर जवाब-तलब किया और सभी घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश
-
रायसेन SP को मुख्यालय अटैच करें।
-
मिसरोद थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
-
पूरे प्रदेश में पुलिस सड़कों पर उतरे और कानून व्यवस्था को मजबूत करे।
-
किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए।
-
कठोर कार्रवाई तुरंत शुरू करें।
-
गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
-
ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।
-
वरिष्ठ अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें
-
लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें
इस महत्वपूर्ण बैठक में CS, DGP, ADG इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस महकमे में इन सख्त निर्देशों के बाद हड़कंप मचा गया है।
दो थाना प्रभारी हटाए गए
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायाण चारी मिश्र ने सीएम की क्लास के बाद राजधानी के दो थाना प्रभारियों का तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश किए। इनमें
टीला जमालपुरा थाने के कार्यवाहक निरीक्षक और थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह और मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Smriti Palash Wedding Controversy: पलाश से महिला के चैट पर मचा बवाल..! स्मृति ने उठाया ये कदम… स्क्रीनशॉट VIRAL