Bhopal Tiranga Yatra: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भोपाल में निकली तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल गुरुवार की शाम को देशभक्ति के 3 रंगों में रंग गई। ये जश्न था ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का। रोशनपुरा चौराहे से शास्त्री प्रतिमा चौहारे तक तिरंगा यात्री निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, पूर्व सैनिक, समाजसेवी और धर्मगुरू समेत हजारों लोग शामिल हुए।

Bhopal Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति नारे लगाए गए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान। भारत अब वो देश नहीं रहा, जो चुपचाप सह ले, यह नया भारत है, जो छेड़ेगा उसे छोड़ेगा नहीं।

cm mohan yadavcm mohan yadav

सीएम मोहन यादव ने भोपाल को देश का दिल बताते हुए कहा कि यहां से निकल रही यह तिरंगा यात्रा और हवाई प्रदर्शन भारत की नई सोच, नई नीति और नई शक्ति का प्रतीक है। यह वही भारत है जो अब आतंकवाद को उसी की भाषा में जवाब देगा। घर में घुसकर मारेगा और यह नया भारत अब चुप नहीं बैठेगा।

Tiranga Yatra BhopalTiranga Yatra Bhopal

Tiranga YatraTiranga Yatra

operation sindooroperation sindoor

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राफेल विमान, ब्रह्मोस मिसाइल और अन्य सैन्य क्षमताएं अब केवल प्रदर्शनी की वस्तु नहीं, बल्कि हमारी रक्षा की गारंटी हैं। दुनिया ने हमारी हथियार शक्ति देखी, हमारी रफ्तार देखी और अब हमारे देश का पुरुषार्थ भी देख रही है।

Bhopal Tiranga Yatra Operation Sindoor cm mohan yadavBhopal Tiranga Yatra Operation Sindoor cm mohan yadav

Bhopal Tiranga Yatra Operation SindoorBhopal Tiranga Yatra Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में कई कार्यकर्ता और हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

Bhopal Tiranga Yatra Operation Sindoor cm mohanBhopal Tiranga Yatra Operation Sindoor cm mohan

सभी तस्वीरें – मोहम्मद औसाफ

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।



Leave a Comment