Coconut Scrub: टैनिंग कम करने में मदद करेगा ये घर बना सस्ता कोकोनट स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

0


चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर महिला कई कोशिश करती है। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे खास होममेड कोकोनट स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं।

2 - 2025-07-03T185550.398

चेहरे के लिए कोकोनट स्क्रब

अपने चेहरे पर हो रहे पिम्पल्स और रैशेज को कम करने के लिए अगर आप भी घरेलू नुस्खा आजमाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर आसानी से कम समय में कोकोनट से फेस स्क्रब बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। स्क्रब बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे –

कोकोनट स्क्रब बनाने के लिए सामग्री –

नारियल का बुरादा
दही
हल्दी
मलाई
कोकोनट स्क्रब बनाने का तरीका –

अपने चेहरे से टैनिंग कम करने के लिए और स्किन को स्वस्थ बनाने के लिए आप घर पर रहकर स्क्रब बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कंटेनर में नारियल का बुरादा ले लें। अब इसमें थोड़ा दही और थोड़ी मलाई मिक्स कर चुटकी भर हल्दी ऐड कर दें। इसे अच्छी तरह फेंट लें और उसके बाद अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक आराम देखने को मिल सकता है।

1 - 2025-07-03T185548.955

इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप चेहरे पर इस खास स्क्रब का इस्तेमाल करें, तब सबसे पहले चेहरे को धो लें, उसके बाद इसे थोड़ी देर लगा कर रखें और हलके हाथों से चेहरे की मसाज करें। इससे आपने चेहरे पर लगी गन्दगी कम हो सकती हैं। इस स्क्रब का आप एक हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर स्क्रब का इस्तेमाल करने के दौरान आपको किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम होती हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की राय जरूर लें और इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

 








Leave A Reply

Your email address will not be published.