MP Congress Leader Controversy: कांग्रेस नेताओं की घेरलू कलह आजकल खूब चर्चा में दीपक जोशी (तीन पत्नियों का मामला) के बाद अब पार्टी के दिग्गज नेता महेंद्र सिंह चौहान का उनकी दूसरी युवा पत्नी से विवाद सुर्खियों में है। महेंद्र सिंह कांग्रेस नेता अजय सिंह ‘राहुल भैया’ दाएं हाथ माने जाते हैं। वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से किस्मत आजमा चुके हैं, पर कामयाबी हाथ नहीं लगी।
महेंद्र सिंह पर उनकी दूसरी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिनमें पत्नी की पहले आईएएस से शादी तोड़वा दी और फिर बरगलाकर खुद से शादी करने तक का आरोप है।
बैंकर पत्नी ने हबीबगंज थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही महेंद्र सिंह उन्हें दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे और इसकी क्रूरता की इंतहा इसी महीने 9 फरवरी को हो गई, जब उन्होंने दोहपर 2 बजे उनके (पत्नी) साथ मारपीट और घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि महेंद्र सिंह ने धमकी दी कि 2 करोड़ और कार लेकर नहीं आई तो जान से मार दूंगा।
शिखा के पहले पति आईएएस…और जिंदगी खुशहाल थी
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी शिखा सिंह के विवाद की कहानी फिल्मी एपिसोड से कम नहीं है। शिखा सिंह एक अच्छे, पढ़े-लिखे परिवार से आने आती हैं। उन्होंने एमबीए किया है और बैंक में मैनेजर हैं। उनके रिश्तेदार पुलिस महकमे में आला पदों पर रहे हैं। साल 2003 में उनकी शादी मध्यप्रदेश कैडर के एक आईएएस अफसर से हुई। भोपाल के पॉश इलाके ‘चार इमली’ में उनका सरकारी बंगला था और जिंदगी खुशहाल थी।
शिखा सिंह खुद एक प्रतिष्ठित बैंक में मैनेजर थीं। इसी बीच उनकी जिंदगी में महेंद्र सिंह चौहान नाम के शख्स की एंट्री होती है।
सामान्य मुलाकातें प्यार में तब्दील होने लगती हैं।
उस वक्त महेंद्र सिंह NITTTR (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च ) के चेयरमैन थे। बकौल, शिखा ‘वे अक्सर उनसे मिलने बैंक आने लगे थे। उन्होंने मुझे मेरे IAS पति से अलग होने के लिए उकसाना शुरू कर दिया और वे इसमें कामयाब भी रहे।’ साल
…तो शिखा के परिवार में आ गया था भूचाल
उन्होंने (महेंद्र सिंह) अपनी पत्नी (पहली ) के बारे में ऐसी भावुक बातें कहीं, जिससे शिखा का उनसे भावनात्मक लगाव हो गया। इसके बाद महेंद्र सिंह ने शिखा की मुलाकात अपने दोनों बच्चों से भी कराई। शिखा ने कहा कि चौहान की बेटी ने उन्हें बताया था कि उनके माता-पिता एक दशक से अलग-अलग कमरों में सोते हैं। जब शिखा ने इस रिश्ते के बारे में अपनी फैमिली को बताया, तो भूचाल आ गया।
पिता की कठोर चेतावनी की अब आ रही याद
पिता (शिखा के पिता) ने कठोर शब्दों में चेतावनी दी, ‘तुम चार इमली (आईएएस अफसरों का रिहायशी इलाका) से सीधे सड़क पर आ जाओगी।’ फैमिली के हर सदस्य ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया था, क्योंकि चौहान न केवल शादीशुदा थे, बल्कि शिखा से उम्र में 20 साल का अंतर था। उस समय चौहान की बेटी 17 और बेटा 15 साल का था। शिखा की मानें तो वे चौहान की बातों में आ गई थी।
खबर अपडेट हो रही है…