CSIR NET Cut Off 2025: CSIR NET जून 2025 कट ऑफ जारी, कैंडीडेट्स ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड


हाइलाइट्स

  • CSIR NET 2025 कट ऑफ और स्कोरकार्ड जारी
  • JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD कट ऑफ चेक करें
  • उम्मीदवार डाउनलोड करें CSIR NET कट ऑफ PDF

CSIR NET Cut Off 2025 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR NET जून 2025 कट ऑफ और CSIR NET स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 28 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवार CSIR NET कट ऑफ 2025 को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 1,95,241 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,47,732 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

उम्मीदवारों की संख्या का विवरण:

विषय पंजीकृत उपस्थित
Life Sciences 78,949 60,213
Earth, Atmospheric, Ocean & Planetary Sciences 7,105 5,154
Chemical Sciences 43,313 32,987
Mathematical Sciences 35,529 26,644
Physical Sciences 30,345 22,734
कुल 1,95,241 1,47,732

इसमें से 86,777 पुरुष और 60,950 महिला उम्मीदवार शामिल थे।

CSIR NET JRF कट ऑफ 2025

CSIR NET JRF कट ऑफ 2025 विषयवार और श्रेणीवार घोषित कर दिया गया है। इसमें Earth Science के लिए UR श्रेणी में सबसे अधिक कट ऑफ 61.29% है।

विषय UR (%) EWS (%) OBC (%) SC (%) ST (%) PwD (%)
Chemical Science 50.75 45 43.75 33.25 28 25.5
Earth Science 61.29 54 53.13 44.99 43.38 26.7
Life Science 51.5 44 43.75 37.25 35.75 25
Mathematical Science 53.38 46 43.38 35.38 30.75 25.13
Physical Science 51.19 42 43.38 31.63 29.19 25.13

CSIR NET असिस्टेंट प्रोफेसर कट ऑफ 2025

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए CSIR NET कट ऑफ 45.68% से 55.16% के बीच है।

विषय UR (%) EWS (%) OBC (%) SC (%) ST (%) PwD (%)
Chemical Science 45.68 40 39.38 29.93 25.2 25
Earth Science 55.16 49 47.82 40.49 39.04 25
Life Science 46.35 40 39.38 33.53 32.18 25
Mathematical Science 48.04 41 39.04 31.84 27.68 25
Physical Science 46.07 38 39.04 28.46 26.27 25

CSIR NET PhD कट ऑफ 2025

PhD प्रवेश के लिए CSIR NET कट ऑफ इस प्रकार हैं:

विषय UR (%) EWS (%) OBC (%) SC (%) ST (%) PwD (%)
Chemical Sciences 36.75 33 33 25 25 25
Earth Sciences 45.31 35 37.4 31.19 29.17 25
Life Sciences 38.25 33 33 27.5 25.75 25
Mathematical Sciences 38.38 33 33 26 25 25
Physical Sciences 36.5 33 33 25 25 25

CSIR NET कट ऑफ 2025 PDF डाउनलोड करें

उम्मीदवार CSIR NET जून 2025 कट ऑफ PDF csirhrdg.res.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “CSIR NET Cut Off 2025 for JRF, Assistant Professor and PhD Admissions” लिंक पर क्लिक करें।

  3. PDF खुल जाएगा, जिसमें सभी विषयों और श्रेणियों के लिए कट ऑफ अंक उपलब्ध हैं।

  4. PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

कैंडीडेट्स ध्यान दें 

CSIR NET कट ऑफ 2025 के साथ ही उम्मीदवार अब अपने JRF, Assistant Professor और PhD प्रवेश की पात्रता की पुष्टि कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपनी स्कोरकार्ड और कट ऑफ PDF डाउनलोड कर लें।

Samsung Galaxy S25 FE: सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता फ्लैगशिप स्मार्टफोन, 4 कैमरा और दमदार AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Samsung Galaxy S25 FE Launch India 4 camera ai features 8 GB ram know price features zxc 

सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज का सबसे नया और किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE (Fan Edition) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल फ्लैगशिप फीचर्स के साथ बजट-फ्रेंडली प्राइस रेंज में पेश किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Leave a Comment