गजब !! चिरईगांव ब्लॉक में लगे वाटरकूलर में एक में उतर रहा करेंट, दूसरे पर लगा ताला
वाराणसी। चिरईगांव ब्लॉक कार्यालय में शुद्ध पेयजल की सुविधा वर्तमान में बंद होने से कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक परिसर में लगाए गए दो वाटरकूलर वर्तमान समय में बेकार पड़े हैं। पीएम माडल आवास में रखे एक वाटरकूलर पर करेण्ट उतरने की नोटिस चस्पा की गई है, जबकि बीडीओ कार्यालय में दूसरा वाटरकूलर चैनल गेट के अंदर बंद है और बाहर ताला लटक रहा है।
कर्मचारियों और फरियादियों की समस्या
कर्मचारी और कार्यालय में आने वाले लोग पीने के पानी के लिए मजबूर होकर अन्य साधनों का सहारा ले रहे हैं। कई फरियादी कार्यालय परिसर में पानी की कमी के कारण असुविधा झेल रहे हैं।

अधिकारी का बयान
सहायक लेखाकार कल्लू कन्नौजिया ने बताया कि वाटरकूलर की मरम्मत कल तक पूरी कर दी जाएगी और समस्या का समाधान हो जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण कार्यालय में शुद्ध पेयजल की सुविधा बाधित है।
ब्लॉक कार्यालय में शुद्ध पेयजल की इस असुविधा से कर्मचारियों और फरियादियों दोनों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अधिकारियों द्वारा जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।