Delhi lal Quila Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के चलते 13 नवंबर तक लाल किला रहेगा बंद, 2 मृतक की हुई पहचान
Delhi lal Quila Car Blast Live Updates: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पास कल शाम 6:52 पर धमाका हुआ जिसमें11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 29 लोग घायल है। मौके पर घायलों को दिल्ली के लोक नायक अस्पतसल में भर्ती कराया जा चुका है। फिलहाल इस घटना पर हर तरीके हर एंगल से जांच की जा रही है। दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट का CCTV फुटेज सामने आ चुका है, जिसमें साफ दिख रहा है कि मोहम्मद उमर नाम का आतंकी हुंडई i-20 कार चलाता हुआ टोल पास कर रहा है। अपनी पहचान छुपाने के लिए डॉक्टर उमर ने मुह पर मास्क लगा रखा था। इसी मामले को लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह हाई-लेवल मीटिंग करने वाले है।
सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले के गेट नंबर 1 और गेट नंबर 4 अगले आदेश तक बंद कर दिए है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत यूपी, MP और सभी प्रकार के एतिहासिक स्थल पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
लाल किला 13 नवंबर तक बंद
सुरक्षा के लिहाज से जांच एजेंसिया और दिल्ली प्रशासन ने लाल किला को 13 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया है। इसी के साथ-साथ लाल किला मेट्रो स्टेशन भी पूरी तरह से अब बंद कर दिया गया है। अभी तक 2 मृतकों की पहचान कर ली गई है। हालांकि 7 लोगों की पहचान DNA से की जाएगी।
लाल किला के सामने वाली रोड बंद
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद अगले आदेश तक लाल किला के सामने वाला रूट एजेंसियों की जांच की वजह से बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जब तक स्पॉट की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक इस सड़क को बंद ही रखा जाएगा। दिल्ली धमाके के बाद देश की आंतरिक सुरक्षा के हालात पर गृह मंत्री अमित शाह महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसमें सीपी दिल्ली, आईबी प्रमुख, एनआईए चीफ और रॉ चीफ शामिल होंगे। गृह मंत्रालय कर्तव्य भवन में यह बैठक 11 बजे होगी।
आरोपी डॉक्टर उमर की मां और भाई हिरासत में
दिल्ली कार ब्ला्स्ट के बाद सामने आए वीडियों में साफ दिख रहा था कि उस कार को फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी चला रहे थे। डॉ. उमर फरीदाबाद के अल फलाह कॉलेज मे डॉक्टर के रुप में कार्य कर रहा था। दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में जांच एजेंसियों को डॉ. उमर पर शक है। साथ ही उसका फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के एक और डॉ. अदील का करीबी बताया जा रहा है। ऐसे में उमर की मां और उसके दो भाइयों को हिरासत में ले लिया गया है।
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट का वीडियो आया सामने, i-20 कार में मास्क लगाए डॉ. मोहम्मद उमर ड्राइविंग कर रहा

दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम हुए ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने जांच में नया मोड़ ला दिया है। फुटेज में सफेद रंग की i-20 कार ट्रैफिक के बीच गुजरती दिख रही है, जिसमें ड्राइविंग सीट पर एक शख्स काले मास्क में नजर आ रहा है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, यह शख्स आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर बताया जा रहा है, जो फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा है। बताया गया कि जिस कार में धमाका हुआ, वह पहले मोहम्मद सलमान के नाम पर थी, जिसे बाद में नदीम, फिर एक डीलर और अंत में तारिक के जरिए उमर ने लिया था।
अब जांच एजेंसियां इस फुटेज को अहम सबूत मानते हुए कार की आवाजाही और उमर की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। यह फुटेज धमाके से ठीक पहले का बताया जा रहा है और इससे जांच की दिशा तय हो सकती है।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद गेट नंबर 1 – गेट नंबर 4 बंद

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद गेट नंबर 1 – गेट नंबर 4 बंद, सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट परदिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत और 29 घायल होने की पुष्टि हुई है। सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और गेट नंबर 4 को पुलिस ने बंद कर दिया है।
Delhi Blast: लाल किला मेट्रो के गेट 1 और 4 बंद, जांच के चलते फैसला#DelhiBlast #RedFort #MetroUpdate #DelhiPolice #SecurityAlert #BreakingNews pic.twitter.com/UwNMIYOaXJ
— Bansal News Digital (@BansalNews_) November 11, 2025
बताया जा रहा है कि ब्लास्ट हरियाणा नंबर की i-20 कार में हुआ था, जिसमें ड्राइवर काले मास्क में दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर मोहम्मद उमर नाम के शख्स की तलाश जारी है, जो फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है।
फिलहाल NIA, NSG और दिल्ली पुलिस की टीमें जांच में लगी हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज सुरक्षा एजेंसियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग करेंगे।
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में UAPA के तहत मामला दर्ज, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन आया सामने

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस धमाके में 10 लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हुए थे। अब दिल्ली पुलिस ने इस घटना में UAPA की धारा 16 और 18, एक्सप्लोसिव एक्ट और BNS की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
Delhi Blast: फरीदाबाद मॉड्यूल का खुलासा, धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने#DelhiBlast #FaridabadModule #PulwamaConnection #i20Car #BreakingNews #Investigation pic.twitter.com/mjiG6yUzd4
— Bansal News Digital (@BansalNews_) November 11, 2025
जांच में सामने आया है कि धमाका चलती i20 कार में हुआ था। पुलिस ने कार के पुराने मालिक सलमान की पहचान की है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं, इस केस में जम्मू-कश्मीर के दो लोगों — तारिक और उमर मोहम्मद के नाम भी सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, कार को तारिक नाम के व्यक्ति को बेचा गया था जबकि RC अभी भी सलमान के नाम पर दर्ज है।
सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह धमाका आतंकी साजिश से जुड़ा हो सकता है। जांच में RDX की गंध नहीं मिली है, लेकिन विस्फोटक के केमिकल विश्लेषण के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। माना जा रहा है कि यह ब्लास्ट किसी बड़े टेरर प्लान का हिस्सा था, जिसे जल्दबाजी में अंजाम दिया गया। फिलहाल NIA, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस धमाके की गहराई से जांच कर रही हैं।
दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन! सलमान ने J-K के तारिक को बेची थी i-20 कार

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की जांच में एक अत्यंत गंभीर और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. सूत्रों के अनुसार, जिस हुंडई i-20 कार में धमाका हुआ, उसे कई बार . उसका पुलवामा कनेक्शन भी सामने आ रहा है. इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं.
The post Delhi lal Quila Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के चलते 13 नवंबर तक लाल किला रहेगा बंद, 2 मृतक की हुई पहचान appeared first on Bansal news.