नई दिल्ली, Weather Update | हाल ही के कुछ समय से राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा बना हुआ था. रुक- रुक कर हो रही बरसात से तापमान में गिरावट का दौर जारी था. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट से आम जनता को कुछ परेशानी हो सकती है, क्योंकि आज से राजधानी में तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा. विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा अलर्ट के अनुसार, आज से रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जाएगा. 17 मई तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा.
17 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आज से लेकर 17 मई तक बीच- बीच में आंशिक तौर पर बादलवाही देखने को मिलेगी. इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. आज दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
बारिश के नहीं आसार
इस सप्ताह गर्मी में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा और लोगों को रात में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. आगे आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जाएगा. हालांकि, मौसम विभाग लगातार मॉनिटर कर रहा है कि आने वाले दिनों में बरसात के चांस हैं या नहीं. फिलहाल, यह तय है कि 17 मई तक दिल्ली- एनसीआर में गर्मी कहर बनकर टूटने वाली है.