वाराणसी: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे काशी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय शुक्रवार बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। दोनों नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर उतरते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मेयर कौशलेन्द्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, अखंड प्रताप, अनिल गुप्ता, अमित प्रकाश चौबे (प्रोटोकॉल प्रभारी), भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष तथा भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के शैलेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी यात्रा से जुड़ा हुआ है, जहां विभिन्न विकास योजनाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर फोकस किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मौर्या ने कहा कि पीएम मोदी का काशी आगमन हमेशा की तरह उत्साहजनक होगा और यह शहर के विकास को नई गति प्रदान करेगा। पूर्व मंत्री पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुट रहें।