Desi Recipe: कुछ स्पेशल खाने का मन हो तो बनाएं, राजस्थान की ये ट्रेडिशनल रेसिपी

0


Desi Recipe: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थान की एक पारंपरिक रेसिपी, जो खानें में बेहद स्वादिष्ट लगती है. दरअसल, राजस्थान में कई तरह की ट्रेडिशनल रेसिपीज बनाई जाती हैं. उन्हीं में से एक रेसिपी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस देसी स्टाइल रेसिपी को खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. 

सामग्री

हरी मिर्च – 1 (मोटा-मोटा कटी हुई)
अदरक – ½ इंच
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
दही – ½ कप
गेहूं का आटा – 1 कप
सूजी / रवा – 1 कप
बेसन – ½ कप
नमक – 1 + ½ छोटा चम्मच
धनिया के बीज – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
देसी घी – 2 टेबलस्पून
बेकिंग सोडा – 2 चुटकी

बनाने की विधि

1. एक मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, दही, पानी को पीस लें.

 2. अब एक परात में आटा, सूजी, बेसन, नमक, साबुत धनिया, हल्दी, कसूरी मेथी, अजवाइन, देसी घी डालें और इसमें मिक्सर में पिसा हुआ छाछ का मिश्रण भी डालें और फिर मीठा सोडा डालकर आटा गूंथ लें.

image (40)

 3. अब इस आटे से बाटी के आकार की शेप बना लें.

image (41)

4. उसके बाद इन बाटी के आकार की गोलियों को पानी में उबाल लें.

image (42)
5. अब इन्हें घी में तल लें.

6. इस पारंपरिक राजस्थानी रेसिपी का मजा गर्मागर्म दाल के साथ लें.

यह भी पढ़ें:Crispy Spinach Cutlet: घर में बनाएं आयरन से भरपूर क्रिस्पी पालक कटलेट, बेहद आसान है रेसिपी

Leave A Reply

Your email address will not be published.