Dewas BJP Councilor: BJP पार्षद चप्पल की माला पहनकर पहुंचीं देवास निगम कार्यालय, कहा- वार्ड की हालत दयनीय, अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त

0


हाइलाइट्स

  • भाजपा पार्षद रितु सावनेर चप्पल की माला पहनकर पहुंचीं निगम
  • अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कामचोरी का आरोप
  • वार्ड 24 की समस्याओं को लेकर देवास में हंगामा

Dewas BJP Councilor: मध्य प्रदेश के देवास से अनोखा मामला सामने आया है। जहां भाजपा महिला पार्षद रितु सावनेर चप्पल की माला पहन कर निगम कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने वार्ड नंबर 24 में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कामचोरी का आरोप लगाया। वार्ड की समस्याओं का समाधान न होने पर अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किए।

Dewas BJP Councilor: BJP पार्षद चप्पल की माला पहनकर पहुंचीं देवास निगम कार्यालय, कहा- वार्ड की हालत दयनीय, अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त
चप्पल की माला पहल कर बीजेपी पार्षद पहुंची देवास नगर निगम कार्यालय

जानें क्या है पूरा मामला 

देवास में नगर निगम परिषद बैठक सम्मेलन में वार्ड क्रमांक 24 की बीजेपी पार्षद रितु सावनेर चप्पलों की माला पहन कर शामिल हुई। ये मामला अब चर्चा का विषय का बन चुका है। बैठक में पार्षद रितु सावनेर नें अपने वार्ड 24 की परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वह कई बार अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर निगम अधिकारियों को अवगत करा चुकी हैं। लेकिन आज तक उनकी शिकायतों का कोई भी समाधान नहीं हुआ। महिला पार्षद ने अधिाकारियों पर भ्रष्ट और कामचोर होनें का आरोप लगाया है।

बैठक के दौरान हुए सवाल-जवाब 

नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में पार्षद नें अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। हालांकि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिले। यहां तक की एक कांग्रेस पार्षद ने उनसे महिला होने के नाते चप्पलों को उतारने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने फिर भी चप्प्ल की माला नहीं उतारी। बैठक में मौजूद कांग्रेस पार्षद दीपेश कानूनगो और भाजपा नेता मनीष सेन के बीच कुछ समय वाद-विवाद भी हुआ।

ये माला अधिकारियों को दूंगी

भाजपा पार्षद रितु सावनेर ने कहा कि अगर उनके वार्ड में काम अच्छा हुआ होता तो उनके वार्ड के लोग उन्हें फूलों की माला अर्पित करते। लेकिन अभी हमारे वार्ड की जो दयनीय स्थिति है वह सिर्फ नगर निगम के अधिकारियों के भ्रष्टाचार और कामचोरी की भेंट हैं। इसीलिए मैं चप्पलों की माला पहल कर आई हूं। मैनें इसे खुद स्वीकार किया है। मेरे वार्डवासी गलत नहीं हैं, तो मुझे ये पहनने में भी कोई परेशानी नहीं है।

पार्षद की चेतावनी

पार्षद ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर को भी कई आवेदन दिए हैं, पर समाधान नहीं हुआ। रितु सावनेर ने चेतावनी दी — “अगर मेरी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मैं यही चप्पलों की माला जिम्मेदार अधिकारी को अर्पण करूंगी।”

एम्स भोपाल में रात के 2 बजे डॉक्टरों का तमाशा: नशे की हालत में पुलिस को धमकाया, बोला- 10 थानों में मेरी पहचान 

AIIMS Bhopal Doctor Liquor Party Viral Video hindi news zxcAIIMS Bhopal Doctor Liquor Party Viral Video hindi news zxc

भोपाल में स्थित AIIMS से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देर रात एम्स के इमरजेंसी गेट के बाहर शराब के नशे में धुत 4 डॉक्टरों ने जमकर उत्पात मचाया। कार गेट के पास खड़ी कर के डॉक्टर शराब पी रहे थे।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें  



Leave A Reply

Your email address will not be published.