जिलाधिकारी ने किया ट्रांसपोर्ट नगर योजना का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

0


वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर योजना का स्थलीय निरीक्षण 26 सितम्बर को जिलाधिकारीसत्येन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा और बीएचयू की विशेषज्ञ टीम मौजूद रही।

वाराणसी विकास प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर योजना का स्थलीय निरीक्षण 26 सितम्बर 2025 को जिलाधिकारीसत्येन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा और बीएचयू की विशेषज्ञ टीम मौजूद रही।

निरीक्षण में पाया गया कि योजना के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इनमें रिटेनिंग वाल का निर्माण, 500 किलोलीटर क्षमता वाले 20 मीटर ऊँचाई पर स्थित तीन स्टेजिंग टैंक (02 टैंक फ्रेश वाटर हेतु और 01 टैंक ट्रीटेड वाटर हेतु) का निर्माण शामिल है। इसके अलावा एचडीपीई पाइपलाइन के जरिए वाटर लाइन, ओवरहेड टैंक, राइजिंग मेन और वॉटर सप्लाई लाइन का निर्माण कार्य भी देखा गया। साथ ही आईएसबीटी भूमि का निरीक्षण किया गया।

वाराणसी विकास प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर योजना का स्थलीय निरीक्षण 26 सितम्बर 2025 को जिलाधिकारीसत्येन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा और बीएचयू की विशेषज्ञ टीम मौजूद रही।

सचिव महोदय और बीएचयू टीम ने इस अवसर पर आईआईटी (बीएचयू) परिसर में वेस्ट डिस्पोज़ल विषय पर भी विस्तृत चर्चा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने निर्देश दिया कि रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य में श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि कार्य की गति तेज हो सके। साथ ही सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता अरविन्द शर्मा, अवर अभियंता संजय तिवारी, अवर अभियंता संजय गुप्ता सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।








Leave A Reply

Your email address will not be published.