जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जन समस्याओं में अधिकांश लोगों की शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके मोबाइल पर भेजकर ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो जन समस्याएं उनके पास भेजी जा रही हैं, उन्हें मानवीय दृष्टिकोण से गंभीरता से सुना जाए। साथ ही, निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण करते हुए फरियादियों को अवगत भी कराया जाए, ताकि उन्हें बार-बार इधर-उधर भटकना न पड़े।