जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, राहत कार्यों का लिया जायजा


वाराणसी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए खाद्य सामग्री और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

  जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, राहत कार्यों का लिया जायजा

नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और संबंधित क्षेत्र के लेखपालों से प्रभावित लोगों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो लोग अभी भी अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में नहीं पहुंचे हैं, उन्हें तत्काल खाद्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, जब तक कि बाढ़ का पानी कम न हो जाए। इसके साथ ही, राहत शिविरों में रह रहे परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं, जैसे स्वच्छ पानी, भोजन, और आश्रय, प्रदान करने पर जोर दिया, ताकि विस्थापित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

  जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, राहत कार्यों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने नाव से निरीक्षण के दौरान लाउड हेलर के माध्यम से लोगों से बाढ़ राहत शिविरों में शरण लेने की अपील की और नदी में स्नान करने से बचने की सलाह दी। उनका निरीक्षण नमो घाट से शुरू होकर एनडीआरएफ की मोटरबोट द्वारा आदिकेशव घाट, वरुणा नदी के आसपास के क्षेत्रों जैसे किला कुहना, कोनिया, सरैया, ढेलवारीया, सलारपुर, हुकुलगंज, दनियालपुर, और नक्खीघाट तक चला।

  जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, राहत कार्यों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीसीपी काशी गौरव वंशवाल, डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर नितिन सिंह, नायब तहसीलदार, संबंधित क्षेत्र के लेखपाल, एनडीआरएफ, और जल पुलिस की टीमें मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की चेतावनी दी और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।








Leave a Comment