डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0


वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस में रखी गई ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों की स्थिति, रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा का गहन परीक्षण किया। उन्होंने चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या, स्थिति और उनकी रिकॉर्डिंग प्रणाली की जांच की, साथ ही कंट्रोल रूम और विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खिड़कियों और रोशनदानों की सुरक्षा की भी समीक्षा की गई, ताकि कोई भी बाहरी हस्तक्षेप संभव न हो सके।

vns

डीएम ने निर्देशित किया कि वेयरहाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती और वेयरहाउस के संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान डीआईओ एनआईसी अविनाश शर्मा, निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।








Leave A Reply

Your email address will not be published.