बड़े मंगल पर करें ये 4 अचूक उपाय, तुरंत दिखेगा हनुमान जी की कृपा का असर

0

 


Bada Mangal 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार साल के जस्ट माह के सभी मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ के रूप में माना जाता है। साल का आखिरी और पांचवा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल इस साल कल्याणी 10 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करना है तो कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं जिनके प्रभाव जीवन पर बहुत ही सकारात्मक पड़ता है। आईए जानते हैं वो कौन-कौन से उपाय हैं जो बड़े मंगल को कर लेने चाहिए।

पान और लड्डू का भोग

हनुमान जी को पान का बीड़ा बहुत ही प्रिय है। हनुमान जी को पान का बीड़ा भोग के रूप में दे और बूंदी या बेसन के लड्डू अर्पित करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो हनुमान जी की विशेष कृपा आपको प्राप्त होगी।

देसी घी का दान

बड़े मंगल को देसी घी का दान करना चाहिए। इससे धन समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती और कैरियर में उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। बड़ा मंगल वाले दिन जरूरतमंदों को देसी घी का दान करें।

पंचमुखी हनुमान जी की पूजा

बड़े मंगल पर पंचमुखी हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए। घर में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठे और कुमकुम, सिंदूर, चमेली का तेल से लेकर लाल फूलों की सामग्री से उनकी विधि अनुसार पूजा करें। ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होगा और मानसिक रूप से साधत मजबूत हो जाएगा।

सुंदरकांड का पाठ करें

उसी दिन मंगलवार का व्रत रखना अति शुभ होता है अगर व्रत का संकल्प कर हनुमान जी के सुंदरकांड का पाठ करें तो बहुत ही अच्छा माना जाता है मन को शांति देता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Dailynews7 इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Leave A Reply

Your email address will not be published.