कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो खतरे में पड़ जाएगा बैंक लॉकर में रखा आपका सोना!

0

सबसे महत्वपूर्ण काम यह है कि आपको अपने बैंक के साथ एक नया लॉकर एग्रीमेंट साइन करना होगा. RBI के के अनुसार, सभी बैंकों को अपने मौजूदा लॉकर ग्राहकों के साथ नए एग्रीमेंट करने होंगे.

Bank Lockers: आजकल बैंक लॉकर का उपयोग अपनी कीमती वस्तुओं, विशेषकर सोने और गहनों को सुरक्षित रखने के लिए एक आम बात हो गई है. लोगों को लगता है कि बैंक लॉकर में रखा उनका सामान पूरी तरह सेफ है, लेकिन कुछ ऐसी ज़रूरी बातें हैं जिनकी अनदेखी करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आपने भी अपना सोना बैंक लॉकर में रखा है, तो ये खबर आपके लिए है.

बैंक लॉकर के नए नियम

RBI ने बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनका पालन करना सभी लॉकर होल्डर्स के लिए जरूरी है. ये नए नियम ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए हैं और इनसे लॉकर में रखी आपकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

नया लॉकर एग्रीमेंट साइन करें: सबसे महत्वपूर्ण काम यह है कि आपको अपने बैंक के साथ एक नया लॉकर एग्रीमेंट साइन करना होगा. RBI के के अनुसार, सभी बैंकों को अपने मौजूदा लॉकर ग्राहकों के साथ नए एग्रीमेंट करने होंगे. यदि आपने अभी तक यह एग्रीमेंट साइन नहीं किया है, तो आपका लॉकर फ्रीज किया जा सकता है और आप अपनी चीज़ें एक्सेस नहीं कर पाएंगे.

नोमिनेश अपडेट करें: अपने बैंक लॉकर में नोमिनेश अपडेट करें या पक्का करें कि यह सही आदमी के नाम पर है. इससे भविष्य में कानूनी विवादों से बचा जा सकता है.

लॉकर की सामान की जानकारी रखें: अगर बैंक लॉकर में रखी सामग्री की जानकारी बैंक को नहीं होती, फिर भी यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी तरफ से लॉकर में रखी सभी कीमती सामान की जानकारी अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें: FASTag को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, सिर्फ 3000 रुपये में कर सकेंगे एक साल सफर

समय-समय पर लॉकर चेक करें: आपके लॉकर में सब ठीक है कि नहीं, समय-यमस पर उसे चैक करें. हालांकि बैंक लॉकर को सबसे सुरक्षित माना जाता है, फिर भी किसी भी अनहोनी से बचने के लिए समय-समय पर स्वयं जाकर जांच करना अच्छा रहता है.

लॉकर किराए का भुगतान: अपने लॉकर के किराए का भुगतान समय पर करें. यदि आप किराए का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो बैंक नियमों के अनुसार आपके लॉकर को खोलने का अधिकार रखता है, जिससे आपकी संपत्ति को खतरा हो सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.