नशे की लत ने छीना सहारा: बिलासपुर में सनकी बेटे की हैवानियत, बूढ़े बाप पर फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट
CG CRIME NEWS: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और टूटते पारिवारिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिस बेटे को पिता ने जीवन भर सहारा दिया, उसी बेटे ने नशे की तलब में अपने वृद्ध पिता की निर्मम हत्या कर दी।
पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद
घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे मन्नाडोल क्षेत्र की है। 70 वर्षीय मनराखन गोंड अपने बेटों के साथ रहते थे। उनका 40 वर्षीय बेटा नेतराम गोंड नशे का आदी बताया जाता है और कोई काम नहीं करता था।
उसे मिरगी की बीमारी भी है और उसका स्वभाव सनकी बताया गया है। सोमवार दोपहर नेतराम ने नशा करने के लिए अपने पिता से पैसे मांगे। वृद्ध पिता ने असमर्थता जताई और कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। यह सुनते ही नेतराम का गुस्सा बेकाबू हो गया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/cg-crime-news-person-2026-02-16-19-40-30.png)
यह भी पढ़ें: Netflix और Jio हॉटस्टार पर आ रही हैं ये 7 जबरदस्त फिल्में
गुस्से में बेटे ने किया जानलेवा हमला
आक्रोश में आकर नेतराम ने घर में रखा फावड़ा उठा लिया और अपने ही पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वार इतने भयावह थे कि मनराखन गोंड की मौके पर ही मौत हो गई।
खून से सना फावड़ा लेकर निकला आरोपी
वारदात के बाद आरोपी खून से सना फावड़ा लेकर घर से बाहर निकल आया। पड़ोसियों को जब घटना का पता चला तो वे दहशत में घर पहुंचे। अंदर का दृश्य देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वृद्ध का सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था।
यह भी पढ़ें: भोपाल में मकान मालकिन की हत्या के बाद सुसाइड: किराएदार ने मर्डर किया और फिर खुदकुशी की, महिला का बेटा घर पहुंचा तो उड़ गए होश
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/cg-crime-news-murder-weapon-2026-02-16-19-40-30.png)
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हत्या में इस्तेमाल फावड़ा जब्त कर लिया गया है।
थाना प्रभारी किशोर केंवट के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और पैसों के विवाद में उसने यह कदम उठाया।
यह भी पढ़ें: मोटी कमाई का लालच और करोड़ों की ठगी: ग्वालियर में लग्जरी गाड़ियां हड़पने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, जानें वाहन मालिकों से कैसे करता था फ्रॉड
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/cg-crime-news-2026-02-16-19-40-30.png)
टूटते रिश्तों की दर्दनाक तस्वीर
मनराखन गोंड अपने परिवार का आधार थे। पड़ोसियों के अनुसार वे शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और अपने बेटों के साथ सामान्य जीवन जी रहे थे। लेकिन नशे की लत ने परिवार को ऐसी त्रासदी दे दी, जिसने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है।
यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि उस दर्दनाक सच्चाई की तस्वीर है जहां नशे की गिरफ्त में इंसान अपने ही रिश्तों को पहचानना भूल जाता है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के 37 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: तुलसी नगर, होशंगाबाद रोड, शारदा कुंज समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित