DSP Kalpana Verma Suspend: CG सरकार ने DSP कल्पना वर्मा को किया सस्पेंड, कारोबारी टंडन ने अफसर पर लगाए थे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी लीक करने के आरोप


DSP Kalpna Verma Suspend: DSP कल्पना वर्मा को छत्तीसगढ़ सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। DSP कल्पना वर्मा पर दंतेवाड़ा में पोस्टिंग के दौरान कई गंभीर आरोप लगे थे। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

आदेश

कारोबारी दीपक टंडन ने लगाए थे गंभीर आरोप

कारोबारी दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ शिकायत की थी। कारोबारी ने आरोप लगाए थे कि DSP कल्पना वर्मा ने प्यार में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठे थे। इसके साथ ही नक्सलियों की सीक्रेट जानकारी भी लीक की थी।

कारोबारी टंडन ने लगाए वसूली और गिफ्ट मांगने के आरोप

कारोबारी दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा पर आरोप लगाया कि 2021 से DSP ने लव ट्रैप में फंसाकर उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की। टंडन ने बताया कि करीब 2 करोड़ रुपए कैश, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपये की गोल्ड ज्वेलरी और दूसरी महंगे गिफ्ट भी शामिल थे।

आरोप-DSP कल्पना की वजह से करोड़ों का नुकसान

कारोबारी दीपक टंडन ने दावा किया कि शिकायत के बाद भी उन्हें कार और ज्वेलरी वापस नहीं मिली हैं। उन्होंने DSP कल्पना से वापस करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। DSP कल्पना वर्मा की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ।

कथित वायरल चैट

dsp kalpna viral chat

dsp kalpna verma viral chat

ये खबर भी पढ़ें:अंबिकापुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निलंबन के दौरान पुलिस मुख्यालय से अटैच रहेंगी कल्पना

शिकायत की प्राथमिक जांच को सरकार ने गंभीर माना है। निलंबन अवधि के दौरान कल्पना वर्मा पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्धारित स्थान से अटैच रहेंगी। 2 हफ्ते पहले जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई थी।

Leave a Comment