दुर्ग मर्डर केस: आरोपी पाडू के होटल पर चला बुलडोजर, शिवजी की बारात में की थी रंजिशन हत्या


Durg Murder Case Update: दुर्ग में 16 फरवरी की रात हुए चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष देशमुख उर्फ पाडू के अवैध होटल को शुक्रवार, 27 फरवरी को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहन नगर क्षेत्र में इस अवैध होटल कार्रवाई की।

आरोपियों ने धारदार हथियार से किया था हमला

यह दर्दनाक घटना 16 फरवरी 2026 को मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर चौक, मानस भवन के पास शिवजी की बारात के दौरान हुई थी। पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने क्षय कुमार गोड उर्फ नानू पर धारदार हथियार से हमला किया था।

गंभीर हालत में नानू को सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश में 7 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

क्षय कुमार गोड उर्फ नानू हत्याकांड में पकड़ाए आरोपी।

7 आरोपी गिरफ्तार

मृतक के पिता शिव कुमार गोड की रिपोर्ट पर मोहन नगर थाने में अपराध क्रमांक 134/2026 के तहत धारा 103, 109, 3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 7 आरोपियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कबूल की वारदात

पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Durg Murder Case Update
क्षय कुमार गौड हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष देशमुख उर्फ पाडू का अतिक्रमण कर बनाया गया होटल बुलडोजर से गिराया गया।

आरोपी ने अवैध कब्जा कर बनाया था होटल

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी मनीष देशमुख ने शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर एक होटल संचालित कर रखा है।

दुर्ग पुलिस ने इस संबंध में नगर निगम से पत्राचार किया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: भूपेश बघेल ने चूहे-धान पर गाया फाग…Video, बोले-मुसवा बिन घोटाला न होए विष्णु, दे-दे बलउवा, BJP ने कहा-पकड़ागे धरागे मुसवा मन रे

Leave a Comment